Friday, May 15, 2026
Hometrendingलालू प्रसाद यादव से जुड़े लोगों के 15 ठिकानों पर ईडी की...

लालू प्रसाद यादव से जुड़े लोगों के 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com राष्‍ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें थम नहीं रही। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमें आज लालू प्रसाद यादव से जुड़े लोगों के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी ने शुक्रवार सुबह पटना में लालू यादव के करीबी और राजद नेता अबू दुजाना के घर रेड मारी है। इसके अलावा दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र में भी छापेमारी की खबर सामने आई है। छापेमारी को लेकर अभी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

आपको बता दें कि अबू दुजाना राजद के पूर्व विधायक हैं और सुरसंड से उन्होंने विधानसभा चुनाव जीता था। उनकी गिनती लालू यादव के करीबी नेताओं में की जाती है। अबू दोजाना के साथ-साथ दिल्ली में तेजस्वी यादव के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है। दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित तेजस्वी यादव के घर पर छापेमारी हो रही है। लालू यादव के समधी और सपा नेता जितेंद्र यादव के गाजियाबाद स्थित घर पर भी छापेमारी हो रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!