Friday, May 15, 2026
Hometrendingमोहता चौक में 11:56 बजते ही शुरू हो गया विजया का छणाव...

मोहता चौक में 11:56 बजते ही शुरू हो गया विजया का छणाव और शिव का जयघोष

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
Bhang Mahotsav In Mohta Chowk Bikaner
Bhang Mahotsav In Mohta Chowk Bikaner
Bhang Mahotsav In Mohta Chowk Bikaner

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में होली की मस्‍ती परवान पर है। इस बीच, होलाष्टक के साथ ही मोहता चौक में शुरू हुए भांग (विजया) महोत्‍सव के अंतर्गत गुरुवार को भी विजया का छणाव किया गया। सुबह 11:56 बजे का समय होते ही विजया का छणाव शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही भगवान शिव के जयघोष शुरू हो गए। महोत्‍सव के आयोजन से जुड़े ओमप्रकाश जोशी (बबला महाराज) ने बताया कि आज जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) और भाजपा नेता गोकुल जोशी की मौजूदगी में विजया का छणाव किया गया। इसके बाद विजया का शिवप्रेमियों में वितरण किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता गोकुल जोशी ने इस आयोजन को बीकानेरी होली का ही अभिन्‍न अंग बताते हुए कहा कि विजया का सेवर सिद्धी और योग के लिए भी किया जाता है। जोशी ने बताया कि पिछले 21 वर्षों से लगातार इस महोत्‍सव का आयोजन करना आसान काम नहीं है। इस अवसर पर जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) ने महोत्‍सव के महत्‍व पर प्रकाश डालते हुए सभी को होली का पर्व उल्‍लास से मनाने की बात कही। महोत्‍सव में जोधपुर से आए शिव मंडल के विजयाप्रेमियों का भी स्‍वागत व सम्‍मान किया गया।

महोत्‍सव में मास्टर मदन जैरी, केदार पारीक, ममिया महाराज, अजय देराश्रीमदन महाराज जोशी, शेखर छंगाणी, गणेश ओझा, शमशेर महाराज भादानी, मूलचंद बिस्सा, बलदेव बिस्सा, आशीष जोशी, जितेंद्र सिरोही, मोहित मारू सहित विजया प्रेमी भागीदारी निभा रहे हैं। सम्मेलन में बीकानेर प्रवासी भी मुम्बई, कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली आदि शहरों से यहां आए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!