Saturday, April 25, 2026
Hometrendingअखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का सी-20 एवं जी-20 में हुआ चयन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का सी-20 एवं जी-20 में हुआ चयन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का सी-20 एवं जी-20 में चयन हुआ है। गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल पिछले 50 वर्षों से आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाला एक सशक्त संस्थान है। वर्तमान में तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी के आध्यात्मिक निर्देशन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल प्रगतिशील है।

अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल देशव्यापी 60,000 महिला सदस्यों व 450 शाखाओं वाले इस संस्थान को तेरापंथ भवन गांधीनगर में आयोजित लाइफ स्टाइल इन्वॉयरमेंट में भारत सरकार द्वारा मनोनीत ‘रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी’ द्वारा अधिकृत ‘सम्पूर्णा’ की संस्थापक अध्यक्ष शोभा विजेन्द्र गुप्ता द्वारा भारत सरकार के महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम सिविल-20 इंडिया 2023 : यूआरद लाइट और जी20 भारत वसुधैव कुटुम्बकम् वन अर्थ, वन फेमिली, वन फ्यूचर में चयनित होने की घोषणा करते हुए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल को सी-20 का प्रतीक ध्वज एवं लोगो प्रदान किया गया। जिसे अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व महामंत्री वीणा बैद एवं परामर्शक लता जैन ने स्वीकार किया। शोभा विजेन्द्र गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि सी20 और जी20 में चयनित होना गौरव का विषय है।

रांका ने बताया कि भारत सरकार के अभियान में इस चयन से अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के कदमों में अधिक तीव्रता आएगी और और उसे और अधिक शक्तिशाली बनाएगा। इस विश्वास के साथ उन्होंने संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया तथा राष्ट्रीय संयोजिका सुमन नाहटा (दिल्ली) को मंच से उत्साहपूर्ण बधाई प्रेषित की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!