Hometrendingअबकी बार गणतंत्र दिवस के मुख्‍य समारोह परेड की अग्रिम पंक्ति में...

अबकी बार गणतंत्र दिवस के मुख्‍य समारोह परेड की अग्रिम पंक्ति में शामिल होंगे श्रमजीवी

AdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की तैयारियां देशभर में जोरशोर से चल रही है। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में होने वाले मुख्‍य समारोह की तैयारियां भी तेज हो गई है। रिपोर्टों के मुताबिक गणतंत्र दिवस समारोह के परेड के दौरान अतिथियों की अग्रिम पंक्ति में वीवीआईपी नहीं, बल्कि श्रमजीवी नजर आएंगे।

समारोह में आमजन की भागीदारी थीम के तहत इस साल गणतंत्र दिवस परेड की सबसे आगे की पंक्ति में सेंट्रल विस्टा के निर्माण में काम कर चुके श्रमिकों, उनके परिवारों, कर्तव्य पथ की देखभाल करने वाले कर्मियों सहित रिक्शाचालकों, छोटे दुकानदारों एवं सब्जी बेचने वाले को बिठाया जाएगा। इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अलसीसी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। ले

आपको बता दें कि सितंबर 2022 में पुनर्निर्मित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के उद्घाटन के बाद यह पहला गणतंत्र दिवस परेड होगा। ऐसे में राजपथ को विकसित कर सेंट्रल विस्टा बनाने वाले कामगारों को रिपब्लिक डे परेड में सबसे आगे बिठाकर सरकार उन्हें सम्मानित करेंगी। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति के साथ उनके देश के 120 सदस्यीय मार्चिंग दल भी परेड में भाग लेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular