Hometrendingकर्मचारियों के पदोन्नति संबंधी प्रकरणों के अध्ययन के लिए समिति का गठन,...

कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधी प्रकरणों के अध्ययन के लिए समिति का गठन, सीएम ने दी मंजूरी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधी प्रकरणों का अध्ययन करने के लिए समिति का गठन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

समिति का गठन सेवानिवृत्त आईएएस खेमराज चौधरी की अध्यक्षता में किया जाएगा। समिति का सदस्य सचिव, संयुक्त शासन सचिव, कार्मिक (क-2) विभाग तथा समिति का प्रशासनिक विभाग कार्मिक विभाग होगा।

प्रस्ताव अनुसार, कार्मिक विभाग द्वारा विभिन्न विभागों में कैडर्स की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें अनेक कारणों से नहीं हो पाने तथा पदोन्नति में आरक्षण संबंधी अधिसूचना का पालन सुनिश्चित करने के संबधं में मार्गदर्शन के लिए प्रकरणों का अध्ययन कर सिफारिश करने के लिए पृथक से समिति का गठन किया जाएगा।

आपको बता दें कि पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारी वेतन विसंगति परीक्षण समिति का गठन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट 30.12.2022 को राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत की गई थी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular