Wednesday, May 27, 2026
HometrendingRPSC : स्वायत्त शासन विभाग में होगी भर्ती, पद भी बढ़ाए

RPSC : स्वायत्त शासन विभाग में होगी भर्ती, पद भी बढ़ाए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सोमवार को अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के पदों की संख्या का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी किया है। अब आयोग की ओर से स्वायत्त शासन विभाग में कुल 145 प्रशासनिक एवं तकनीकी पदों के लिए भर्ती की जाएगी। आयोग सचिव एच. एल. अटल ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग द्वारा अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के 27 पद बढ़ाए गए हैं। पूर्व के 63 पदों को मिलाकर अधिशाषी अधिकारी के कुल 90 पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण संबंधी शुद्धि-पत्र संख्या 07/2022-23 जारी किया गया है। इसका अवलोकन अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं।

अटल ने बताया कि पूर्व में 24 अगस्त 2022 को सहायक अभियंता (सिविल) के 41 पद, राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय के 14 पद एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के 63 कुल 118 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए अभ्यर्थियों से 29 अगस्त से 27 सितंबर 2022 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!