Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingडॉ. नीलम जैन पर्यावरण जागरुकता अभियान की राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत

डॉ. नीलम जैन पर्यावरण जागरुकता अभियान की राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अणुव्रत की केंद्रीय प्रतिनिधि संस्था अणुव्रत विश्‍व भारती सोसाइटी, नई दिल्ली के अध्यक्ष अविनाश नाहर ने बीकानेर मूल की डॉ. नीलम जैन को राष्ट्रीय संयोजक, पर्यावरण जागरुकता अभियान के रूप में मनोनीत किया है। सोसायटी की नवगणित कार्यसमिति (2022-24) बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मिति से लिया कि इस दो वर्षीय कार्यकाल में डॉ. नीलम जैन को पर्यावरण सूचित अभियान के लिए राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री तुलसी के अणुव्रत आंदोलन को आगे बढ़ाया जाये।

डॉ. नीलम जैन ने बताया कि पर्यावरण क्षेत्र में उनकी विशेष रूचि रही है और वह विगत कई वर्षों से अणुव्रत आंदोलन के सामाजिक सरोकार कार्यक्रमों में सक्रिय रुप से जुड़ी रही हैं। विगत नियमित दो वर्षों से प्रकल्प इको फ्रेंडली दीपावली के राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मिशन की राष्ट्रीय संयोजक भी रही हैं। पर्यावरण शुद्धि अभियान के अंतर्गत वर्ष प्रयत्न जन जागरण एवं सामाजिक चेतना के विविध कार्यक्रम रूपरेखा को तैयार किया जा रहा है। नववर्ष 2023 से इसको अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया जाना है। उन्होंने कहा कि मैं सोसाइटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष की भावनाओं को आदर देते हुए हर संभव प्रयास करूंगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!