Hometrendingपति विदेश गया, पीछे से पत्‍नी गहने-नगदी लेकर चली गई अपने प्रेमी...

पति विदेश गया, पीछे से पत्‍नी गहने-नगदी लेकर चली गई अपने प्रेमी के साथ, दोनों के खिलाफ केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला पर सोनेचांदी के गहने सहित अपने प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, छींपों की मस्जिद क्षेत्र की निवासी नजमा पत्‍नी मोहम्‍मद सलीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा मजदूरी के लिए विदेश गया हुआ है। पीछे से उसकी पुत्रवधू घर से सोने व चांदी के गहने और दस हजार रुपए नगदी लेकर आसिफ नाम के व्‍यक्ति के साथ भाग गई। पुलिस ने इस मामले में मेहरूनिशा पत्‍नी मोहम्‍मद शकील भाटी और कादरी कॉलोनी लेघाबाडी क्षेत्र निवासी अससिफ पुत्र लियाकत के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular