Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरपंजाबी पॉप का तड़का लगाने बीकानेर आ रहे हैं परमीश

पंजाबी पॉप का तड़का लगाने बीकानेर आ रहे हैं परमीश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। ‘गाळ नीं कडणी…..’, ‘अजे नवे-नवे आए….यार सारे कच्चे हो जावेंगे नीं पक्के….उठो कच्ची पक्की नैनों वीच नींद रड़के….. तथा ‘टौर ना सड़ा मुंडा….हो चढे रहके देखो, यारा नाल सारी रात चलदी है पार्टी…’ सरीखे पंजाबी पॉप गीतों से देशभर में धूम मचाने वाले पटियाला (पंजाब) के सिंगर परमीश वर्मा बीकानेर आ रहे हैं। परमीश की म्युजिकल सटर्डे नाइट आगामी 31 मार्च को यहां आयोजित होने जा रही है। आर.जी. एंड एसोसिएट्स म्युजिकल के बैनर तले होने वाले इस प्रोग्राम को लेकर संगीतप्रेमियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। खासतौर से युवा परमीश के गानों पर झूमने के लिए बेताब हो रहे हैं।

आर.जी. एंड एसोसिएट्स म्युजिकल के रवि गोयल ने बताया कि परमीश वर्मा की म्युजिकल सटर्डे नाइट 31 मार्च को यहां जयपुर-जोधपुर बाइपास स्थित श्रीगणेशम रिसोर्ट में आयोजित होगी। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परमीश के प्रति युवाओं की दीवानगी के चलते हमने उनका प्रोग्राम बीकानेर में आयोजित कराने का निर्णय किया है।

आर. जी. एसोसिएट्स मार्केटिंग हैड ईशु तपेश ने बताया कि प्रोग्राम के टिकट यहां रानीबाजार और पंचशती सर्किल स्थित मोंटी कार्लो, सिविल लाइंस स्थित शक्ति डायनिंग, खतूरिया कॉलोनी स्थित होटल हीरालाल, पवनपुरी स्थित एंड्यूरेंस जिम तथा मुक्ता प्रसाद कॉलोनी स्थित श्रीगणेश बिल्डिंग मैटेरियल पर इस म्युजिकल प्रोग्राम के टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गोयल ने बताया कि ‘पंजाब बोल्दा’ फिल्म में बतौर अभिनेता अभिनय करने वाले परमीश के कई वीडियो एलबम लोकप्रिय हैं। पटियाला के परमीश का बीकानेर में यह पहला प्रोग्राम होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!