Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेरसरकार की ओर से गठित खेमराज कमेटी से ग्रेड पे 3600 एक...

सरकार की ओर से गठित खेमराज कमेटी से ग्रेड पे 3600 एक सूत्रीय मांग पत्र पर वार्ता हुई सम्पन्न

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्‍य सरकार की ओर से गठित वेतन विसंगति परिक्षण समिति से राजस्थान के कनिष्ठ सहायकों/लिपिक ग्रेड -2 को ग्रेड पे 3600देने की मांग पर तथ्यों एवं तर्कपूर्ण ढंग से विस्तृत वार्ता सकारात्मक माहौल में सम्पन्न हुई। वार्ता में सरकारी कमेटी के अध्यक्ष खेमराज चौधरी, विनोद पण्डया सदस्य, आदित्य पारीक सलाहकार, राजेन्द्र मोदानी मुख्य लेखाधिकारी सलाहकार तथा बाबू एकता मंच के प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास, प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य, प्रदेश उप संयोजक गिरजा शंकर आचार्य, प्रतिनिधि ओम विश्नोई, विष्णु दत्त पुरोहित एवं नवरतन जोशी शामिल रहे।

अखिल राजस्‍थान बाबू एकता मंच के प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य प्रदेश संयोजक ने बताया कि वार्ता दो दौर में क़रीब 2-30 मिनट तक चली। मंच के मदनमोहन व्यास प्रदेश संरक्षक ने नियमों, वेतन आयोगों के 1950 से अब तक की स्थिति को स्पष्ट करते हुए राजस्थान स्टेट पैरिटी के आधार पर कनिष्ठ लिपिक/लिपिक ग्रेड -2 को ग्रेड पे 3600 देना पूर्णतः औचित्य पूर्ण सिद्ध किया। इसके साथ ही पुरजोर तरीके से मांग करते हुए इस मामले को अलग से मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर आदेश प्रसारित करने का अनुरोध किया।

खेमराज कमेटी से बातचीत करते के बाद शासन सचिवालय में माननीया उषा शर्मा मुख्य सचिव, सुरेश कुमार वर्मा संयुक्त शासन सचिव वित्त नियम एवं ललित मोदी संयुक्त सचिव (मुख्यमंत्री) हेमन्त गेरा कार्मिक सचिव से वार्ता की और ग्रेड पे 3600की मांग को प्रबलता से प्रस्तुत किया गया।

प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य ने बताया कि राजस्थान के अधीनस्थ विभागों, सचिवालय, सरकारी, अर्द्धसरकारी स्वायतशाषी विभागों, आयोगों. निकायों, निगमों, बोडों में कार्यरत मंत्रालयिक संवर्ग बाबू को ग्रेड पे 3600 (L-10) देने हेतु एक सूत्रीय मांग पर आदेश 23/11/2022 सरकार द्वारा जारी नहीं करने पर बीकानेर -जयपुर पैदल मार्च स्थगित आंदोलन परसनेउ जिला चूरु से 24/11/2022 से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए आंदोलन का नोटिस आज दे दिया गया है।

गिरजा शंकर आचार्य ने बताया कि अनुकम्पा नियुक्त कार्मिकों की टंकण परीक्षा संबंधित विभागों से करवाने की मांग पर भी ज्ञापन सौंपकर हेमन्त गेरा कार्मिक सचिव से वार्ता की गई तथा संस्कृत विभाग में बीकानेर एवं पाली में कार्यालय खोले जाने की मांग शिक्षा मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा एवं निदेशक संस्कृत शिक्षा से की गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!