Saturday, April 25, 2026
Hometrendingएएफएमसी में सिंथेसिस के 15 विद्यार्थियों का चयन

एएफएमसी में सिंथेसिस के 15 विद्यार्थियों का चयन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की सिंथेसिस के 15 विद्यार्थियों का चयन एएफएमसी में हुआ है। आपको बता दें कि 17 जुलाई को नीट की प्रवेश परीक्षा हुई थी और कल इन अंकों के आधार पर भारत के टोप मेडिकल कॉलेज में से एक एएफएमसी की शॉर्टलिस्ट की घोषणा की गई। यह मेडिकल कॉलेज महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है।

सिंथेसिस के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी के अनुसार इस कॉलेज में सिंथेसिस के 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिसमें प्रेम प्रजापत, विनीता बिश्नोई, रोहित राठी, रवि चारण, रिया शर्मा, आयुष चौहान, राधेश्याम रोज, देवकिशोर व्यास, अंशुमान सिंह, विक्रम बाना, अनम सुथार, निखिल राजपुरोहित, पवन बिश्नोई और कपिल सुथार। अब इन विद्यार्थियों को स्क्रीनिंग प्रक्रिया के लिए पुणे बुलाया गया है। जहाँ डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, अंग्रेजी हेतु टॉलर परीक्षा, मानसिक योग्यता परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल फिटनेस परीक्षा होगी। फिर अंतिम मेरिट बनेगी। अभी लड़को की श्रेणी में 616 नम्बर तथा लड़कियों की श्रेणी में 641 नम्बर वाले विद्यार्थियों को बुलाया गया है। स्क्रीनिंग प्रोसेस के लिए 25 अक्टूबर तक विलिंगनैस का ईमेल भेजना जरूरी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!