Sunday, June 21, 2026
Hometrendingगांधी जयंती पर एपेक्स हॉस्पिटल में आयोजित हुआ निःशुल्क जांच शिविर

गांधी जयंती पर एपेक्स हॉस्पिटल में आयोजित हुआ निःशुल्क जांच शिविर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com एपेक्स हॉस्पिटल बीकानेर में निः शुल्क जाँच शिविर का आयोजन बीकानेर के केमिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबूलाल गहलोत (अध्यक्ष- केमिस्ट एसोसिएशन बीकानेर) थे। कार्यक्रम का उद्घाटन बाबूलाल गहलोत, किशन जोशी, प्लास्टिक सर्जन डॉ इमरान पठान, सेंटर हेड वैभव यादव, ऑपरेशन हेड सूरज सिंह ने दीप प्रज्वलन करके किया।

मार्केटिंग हेड आशीष शर्मा ने बताया शिविर में 75 रोगियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। शिविर में RFT, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की निःशुल्क जाँचें की गई। मार्केटिंग हेड धर्मेंद्र शर्मा बताया कि अनुभवी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं समय-समय पर निःशुल्क शिविरों के माध्यम से दी जा रही हैंं। कार्यक्रम में सलीम भिश्ती ने सभी मेहमानों, मरीजों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

AdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!