Friday, May 15, 2026
Hometrendingनौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान के पुलिस महानिदेशक एम. एल. लाठर के नाम पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रीतदान चारण को  गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि परिवादी नागौर निवासी सुनील कुमार कड़वासरा ने कोलायत के दासोड़ी निवासी प्रीतदान रतनू, हरपाल मांड्या, आशुसिंह, राकेश भौमिक उर्फ पीयूष अग्रवाल व दिलीप ने उसके साथ के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। बीएसएफ जवान के रूप में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में तैनात प्रीतदान को उसके गांव दासोड़ी से गिरफ्तार किया गया है। प्रीतपाल ने ही दस अप्रैल को नयाशहर थाना क्षेत्र के जाट धर्मशाला के पास सुनील से मुलाकात की। खुद को पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर का नजदीकी बताते हुए नौकरी दिलाने का लालच दिया। परिवादी ने अपने जीजा पवन सारण की भी नौकरी लगाने की बात कही। इस पर उससे पांच लाख 62 हजार 900 रुपए लिए गए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!