Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्थान राज्य निर्वाचन अधिकारी निरुपम से किराडू ने की संगठन चुनाव की...

राजस्थान राज्य निर्वाचन अधिकारी निरुपम से किराडू ने की संगठन चुनाव की पैरवी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू ने आज पूर्व सांसद एवं राजस्थान राज्य संगठन चुनाव 2022 के राज्य निर्वाचन अधिकारी संजय निरुपम से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान किराडू ने राजस्थान में हाल ही में होने वाले राज्य संगठन चुनाव 2022 में विभिन्न पदाधिकारियों के चयन के लिए चुनाव करवाने की बात रखी। उनके अनुसार चुनाव करवाने से पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के माहौल को मजबूती मिलेगी, साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढेगा।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में राजस्थान राज्य संगठन चुनाव 2022 में बीकानेर शहर में कुल बनाए गए सदस्यों में से लगभग आधे से ज्यादा सदस्य (10490) किराड़ू द्वारा ही बनाए गए थे। चर्चा के दौरान राजकुमार किराडू ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा के दो ब्लॉक देने की मांग रखी। साथ ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के दो सदस्य, दो ब्लाॅक अध्यक्ष एवं 12 डेलीगेट सदस्यों के मनोनयन हेतु नाम की सूची भी निरुपम जी को सौंपी।

निरुपम ने किराड़ू की बात को सुनकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी हित में उचित फैसला लेने का एवं जरुरत पड़ने पर चुनाव करवाने का आश्वासन भी दिया। निरुपम के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव वीपी सिंह और सह निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार भी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!