Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरसमाजवादी नेता रंगा की पत्नी का निधन

समाजवादी नेता रंगा की पत्नी का निधन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। समाजवादी नेता नारायण दास रंगा ‘शेरे’ की पत्नी आनंदी देवी रंगा (65) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले दिनों नागौर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। आनंदी देवी का यहां पीबीएम अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा था।
परिवार के सदस्य एवं भाजपा पार्षद शिवकुमार रंगा ने बताया कि नागौर में हुई दुर्घटना में खुद नारायण दास रंगा व उनके भतीजे किशन भी घायल हो गए थे। रंगा के पैर में फैक्चर होने पर सोमवार को पीबीएम अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया। आनंदी देवी का अंतिम संस्कार मंगलवार 4 बजे नत्थूसर गेट के बाहर स्थित श्मशान गृह में किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!