Saturday, May 16, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में आयकर विभाग अलर्ट मोड पर, इनकी तैयार हो गई कुंडली...

राजस्‍थान में आयकर विभाग अलर्ट मोड पर, इनकी तैयार हो गई कुंडली…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में आयकर विभाग इन दिनों पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। विभाग ने कर चोरी की जांच के सिलसिले में बुधवार को पांच राज्यों में कई कारोबारी समूहों के ठिकानों पर छापे मारे। आयकर चोरी की जांच से जुड़े अलग-अलग मामलों में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में कई कारोबारी समूहों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश की बड़ी बड़ी मछलियां अब आयकर के राडार पर हैं। विभाग ने कर चोरों की जो जन्म कुंडली तैयार की उनमें खासतौर से अधिकारी, डॉक्टर, शिक्षा माफिया, राजनेता, बिल्डर और बड़े व्यवसायी शामिल हैं। राजस्थान में 21 ठिकानों पर छापों के साथ इस कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव के बीच आयकर ने होटल और रियल एस्टेट से जुड़े तीन कारोबारी समूहों के 21 ठिकानों पर छापे मारे। इस छाप में एक पूर्व सांसद और राजस्थान में मंत्री के बेटे भी शामिल हैं। मानसरोवर, टोंक रोड, सहकार मार्ग, सांगानेर समेत अन्य इलाकों में कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। इसमें 100 से अधिक आयकर कर्मी और पुलिसकर्मियों की टीम है। बड़ी संख्या में नकद भुगतान से संबंधित जानकारी विभाग के हाथ लगी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!