Friday, May 15, 2026
Hometrendingपाकिस्‍तान में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ का राजस्‍थान में असर, 16 जिलों...

पाकिस्‍तान में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ का राजस्‍थान में असर, 16 जिलों में आंधी के साथ बारिश, चार में गिरेंगे ओले…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा कि विक्षोभ का असर प्रदेश में अगले 48 घंटे तक रहेगा। इससे जयपुर समेत राजस्थान के 16 जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटे में 4 जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी है।

विभाग के अनुसार, पाकिस्तान से सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में शुरू हो गया है। इससे जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर संभाग में अगले 48 घंटों तक आंधी के साथ बारिश होगी। इसका सबसे ज्यादा असर प्रदेश के जयपुर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, बारा, धौलपुर, दौसा,करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, चूरू, नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, बीकानेर और जोधपुर में नजर आएगा। यहां अगले 24 घंटों में ही 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस दौरान अलवर, भरतपुर, धौलपुर और दौसा में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!