Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : राजनीति में बारुपाल का योगदान सदैव याद रहेगा, दिवंगत सांसद...

बीकानेर : राजनीति में बारुपाल का योगदान सदैव याद रहेगा, दिवंगत सांसद के आवास पर पहुंचे जनप्रतिनिधि, श्रद्धा सुमन अर्पित किए…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com पूर्व राज्यसभा सांसद जमुना बारूपाल के निधन के बाद रविवार को आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्द मेघवाल और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी उनके निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने बारूपाल के चित्र पर पुष्पांजलि कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

दोनों मंत्रियों ने परिजनों से भी मुलाकात की और जमुना बारूपाल के राजस्थान के विकास के योगदान को भी याद किया। ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि कहा कि जमुना बारूपाल ने प्रधान रहते हुए व राज्यसभा सांसद रहते हुए क्षेत्र के लोगों की काफी मदद की। उनके चले जाने से बीकानेर ही नहीं प्रदेश ने एक कुशल नैत्री को खो दिया है। यह बहुत बड़ी क्षति हुई है।

भाटी ने उनके पुत्र महेन्द्र बारूपाल, पुत्रवधु सुषमा बारूपाल, नीतू बारूपाल को सांत्वना दी और जमुना बारूपाल की पवित्र आत्मा को श्रीचरणों में लेने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उपनिवेशन तहसीलदार शिवप्रसाद गौड़ ने भी बारूपाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी

अपूरणीय क्षति है…

आपदा प्रबंधन मंत्री ने बारूपाल के निधन को अपूरणीय क्षति बताया तथा कहा कि राजनीति के क्षेत्र में बारूपाल के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने जमुना बारूपाल के शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!