Hometrendingबीकानेर : आमजन से रूबरू हुए आपदा प्रबंधन मंत्री, सुनी समस्याएं...

बीकानेर : आमजन से रूबरू हुए आपदा प्रबंधन मंत्री, सुनी समस्याएं…

बीकानेर abhayindia.com आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने रविवार प्रात: अपने आवास पर आमजन की समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को इनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इनका लाभ मिले, सरकार इसी उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि जागरूक नागरिक भी आगे आकर इन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, जिससे सरकार की मंशा के प्रत्येक व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इस दौरान उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल की पालना तथा वेक्सीनेशन में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular