Saturday, April 25, 2026
Hometrendingब्रेकिंग न्‍यूज : सचिन पायलट हिरासत में, पुलिस ने कहा- धारा तोड़ने...

ब्रेकिंग न्‍यूज : सचिन पायलट हिरासत में, पुलिस ने कहा- धारा तोड़ने पर…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com  उत्‍तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलकर मारे गए किसानों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किसानों की मौत के विरोध में लखीमपुर खीरी जा रहे सचिन पायलट और कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन को मुरादाबाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस का कहना है कि उन्होंने धारा-144 तोड़ी है। पायलट गाजीपुर बॉर्डर होते हुए लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए थे। पहले पायलट को गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रक लगाकर रोका था, लेकिन कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया था। इसके बाद रास्ते में भी कई जगह पायलट के काफिले को रोका जाता रहा। आखिर में मुरादाबाद में सचिन पायलट को आगे जाने से रोक दिया और धारा 144 के उल्लंघन में उन्हें हिरासत में लिया गया है। उनके साथ पार्टी के नेता आचार्य प्रमोद भी हैं। सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णम को मुरादाबाद गेस्ट हाउस में रखा गया है।

राजस्‍थान : इस महीने भी सरकार को पास करनी होगी ये बड़ी “परीक्षा”…

जयपुर। राजस्‍थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के बाद अब प्रदेश की गहलोत सरकार के सामने इस महीने भी एक और बड़ी “परीक्षा” पास करने की चुनौती खड़ी है। आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर को होने जा रही है। 5 हजार 378 पदों के लिए होने वाली इस सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 घंटे की दो-दो पारियों में होगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रथम पारी की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसी तरह 24 अक्टूबर को भी इसी समय पर दो पेपर होंगे। परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक खबर या जानकारी पर विश्वास नहीं करें। चयन बोर्ड द्वारा क्षेत्रीय स्तर के मीडिया में जारी खबरों और बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञप्ति को ही अधिकृत माना जाए। परीक्षार्थी किसी भी तरह की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in देख सकते हैं।

बीकानेर : गंगासिंहजी के जमाने से बसे हुए लोगों को भी नहीं मिल रहे पट्टे, भाजपा ने कलक्‍टर और आयुक्‍त से…

बीकानेर में क्रिकेट सट्टा : दो जगह दबिश, तीन जनों को दबोचा

पंजाब के सीएम चन्‍नी भोज के बहाने आ रहे जयपुर, सीएम गहलोत से लेंगे सियासी गुर…

सीएम गहलोत की अपील- अधिकांश मांगें पूरी, शेष भी हो जाएगी, अब लौट आओ…

राजस्‍थान : इस अभियान को लेकर गहलोत कैबिनेट कल होगी बैठक, अन्‍य मुद्दों पर भी…

राजस्‍थान : अवैध खनन पर प्रहार, 36 करोड़ रुपए की वसूली, लेकिन बीकानेर में…

राजस्‍थान : केन्‍द्रीय मंत्री का दावा- मंत्रिमंडल विस्‍तार हुआ तो गिर जाएगी सरकार…

राजस्‍थान : दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- ड्रग के दोषियों को…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!