Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : पितरों को अर्पित किया तर्पण, अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर हवन...

बीकानेर : पितरों को अर्पित किया तर्पण, अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर हवन में दी आहुतियां

AdAdAdAdAdAdAd
बीकानेरAbhayindia.com श्राद्ध पक्ष में  चल रहे पितर तर्पण अनुष्ठान की पूर्णाहुति अमावस्या पर बुधवार को हुआ। अंतिम दिन तालबों पर सर्व पितर तर्पण का अनुष्ठान हुआ, विष्णु भगवान का पूजन, पंचामृत स्नान के बाद पितरों के निमित हवन में श्रद्धालुअें ने आहुतियां दी। शहर में कई स्थानों पर पितर तर्पण व हवन इत्यादि अनुष्ठान हुए।

धरणीधर महादेव मंदिर में  पंडित नथमल पुरोहित के शिष्य पंडि़त गोपाल ओझा के सान्न्ध्यि में अल सुबह साढ़े चार बजे से भगवान शंकर का दुग्धाभिषेक किय गया। शृंगार के बाद आरती हुई। वहीं सुबह साढ़े छह बजे से धरणीधर तालाब पर सर्व पितर तर्पण किया किया गया।   इसमें हेमाद्री संकल्प, दस विधि स्नान और तर्पण का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे से महानंद महादेव मंदिर में विष्णु भगवान का पूजन, ऋषि पूजन, पंचामृत अभिषेक के बाद हवन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई।
यहां भी हुए कार्यक्रम
श्रीरामसर स्थित राधा गार्डन में हुवन में आहुतियां देते हुए।
श्रीरामसर स्थित राधा गार्डन में चल रहे तर्पण का कार्यक्रम की पूर्णाहुति बुधवार को हुई। पंडि़त   छोटू लाल ओझा के सान्निध्य में हवन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदरी निभाई। आयोजन को लेकर इंद्र जोशी, अशोक पुरोहित, गौरी शंकर चूरा, ब्रजरतन पुरोहित, धनसुख, केके छंगाणी सहित श्रद्धालु शामिल हुए। धरणीधर मंदिर तालाब पर पंडित नवरतन के सान्निध्य में चल रहे तर्पण अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर हवन किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!