Wednesday, April 23, 2025
Hometrendingबीकानेर : गणेश चतुर्थी कल, घर-घर होगा गणपति पूजन, शुरू होंगे अनुष्ठान...

बीकानेर : गणेश चतुर्थी कल, घर-घर होगा गणपति पूजन, शुरू होंगे अनुष्ठान…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com सुख-समृद्धि की कामना को लेकर भगवान गणपति का जन्मोत्सव शुक्रवार को मनाया जाएगा। घर-घर में गणेशजी का पूजन होगा। मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। शहर के गणेश मंदिरों में गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। गणेश मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। मंदिरों में सुबह से ही अभिषेक पूजन शुरू हो जाएगा। वहीं घरों में श्रद्धालु दोपहर १२ बजे गणपति का पूजन करेंगे। घरों की मुख्य प्रवेशद्वार पर विराजमान गणेशजी का पूजन किया जाएगा। इस दिन से गणेश महोत्सव का अनुष्ठान भी शुरू हो जाएगा, जिसकी पूर्णाहुति अनंत चतुर्दशी को होगी।

नत्थूसर गेट बाहर स्थित बड़ा गणेशजी मंदिर में सुबह पंचामृत अभिषेक के बाद शृंगार पूजन किया जाएगा। दोपहर को आरती होगी। शहर में इक्कीसिया गणेशजी, जूनागढ़ गणेश, किराड़ूू बागेची स्थित भालचंद्र गणेश, उदयरामसर स्थित गणेश धोरा मंदिर, मोहता धर्मशाला स्थित गणेश मंदिर, कान गणेश सहित मंदिरों में विशेष पूजन होंगे।

आदि गणेश मंदिर में पंचकुंडीय यज्ञ शुरू…

दाऊजी रोड स्थित श्रीआदि मंदिर में गणेश महोत्सव अनुष्ठान चल रहा है। इसमें गुरुवार को शुरू हुए दो दिवसीय पंचकुंडीय यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी।
पंडित राजेंद्र किराड़ू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी। आयोजन से जुड़े मदन गोपाल व्यास ने बताया कि सुबह 8 बजे शुरू हुए यज्ञ में यजमान नंदन जोशी, महावीर सोनी, कौशल सोनी, अशोक उपाध्याय, गणेश व्यास, भवानी शंकर पांडिया,गोपाल छींपा ने सपत्नीक आहूतियां दी। दिनभर चले इस महायज्ञ में 1008 मंत्रोचारण के साथ आहुतियां दी गई। व्यास ने बताया कि शाम को भगवान गजानन को 1008 मोदकों का भोग लगाया गया।

होगा पंचामृत से अभिषेक…

उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन सुबह 4 बजे गजानंद के दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केशर, मानसरोवर से लाए जल से अभिषेक पंडि़त विजय श्रीमाली व सुनील व्यास मंत्रोचारण के साथ करेंगे। इसके बाद शृंगार कर आरती की जाएगी। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती होगी। इसमेंं गणपति के 2501 किलो का प्रसाद व 1151 किलो के फलों का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद यज्ञ की पूर्णाहूति में श्रद्धालु आहूतियां देंगे। शाम को जागरण होगा। इसमें राजेन्द्र व्यास, अशोक बांठिया, मनोज बिस्सा, कैलाश पारीक,रामसा व्यास, सोमदत्त पुरोहित आदि कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।

रंगीन रोशनी से नहाया…

गणेश महोत्सव को लेकर आदि गणेश मंदिर परिसर को रंगीन रोशनिायों से सजावट की गई है। भक्त मंडल के जितेन्द्र श्रीमाली, किशन व्यास, खेमचंद सोनी, भगतराज, रवि कल्ला, गोपाल रंगा, दीपक पारीक, श्याम सुंदर सांखी, विजय श्रीमाली, जुगल, नरेश आचार्य सेवा कार्यों में जुटे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular