Hometrendingरेलवे : निजीकरण के खिलाफ कार्मिकों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन...

रेलवे : निजीकरण के खिलाफ कार्मिकों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन…

बीकानेर Abhayindia.com रेलवे में निजीकरण के खिलाफ गुरुवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया गया। ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन के देशव्यापी आह्वान के तहत बीकानेर मंडल पर इस कड़ी में नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन के तत्वावधान में दोपहर में लालगढ़ स्थित वर्कशॉप के गेट पर प्रदर्शन किया गया। वहीं शाम को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया गया।

वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में कार्यवाहक अध्यक्ष ब्रजेश ओझा, मोहम्मद सलीम कुरैशी, गणेश वशिष्ठ , मुस्ताक अली, आनंद मोहन, पवन कुमार, अमरनाथ, दिनेश सिंह, दीन दयाल, प्रदीप, मुकुल, शत्रुधन पारीक,बलबीर, उमर, कुलदीप, राजेन्द्र सहित सदस्यों ने भागीदारी निभाई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular