Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : बाल श्रम उन्मूलन के लिए फैक्ट्रियों का किया औचक निरीक्षण...

बीकानेर : बाल श्रम उन्मूलन के लिए फैक्ट्रियों का किया औचक निरीक्षण…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बाल श्रम उन्मूलन के लिए गठित जिला स्तरीय टीम की ओर से मंगलवार को बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न फेक्ट्रियों का निरीक्षण किया गया। जिला स्तरीय टीम के प्रभारी अरविन्द सिंह सेंगर सदस्य किशोर न्याय बोर्ड न्यायपीठ बीकानेर के नेतृत्व में फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान फैक्ट्री मालिकों को निर्देश दिए गए कि वह किसी भी नाबालिग बालक को कार्य पर नहीं रखेगे। अगर रखते है तो उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। फैक्ट्री मालिकों को फैक्ट्री के प्रवेश द्वार पर बाल श्रम नहीं करवाने का बोर्ड लगाने के भी टीम ने निर्देश दिए थे, औचक निरीक्षण के दौरान किसी भी फैक्ट्री में मौके पर बाल श्रमिक नहीं मिले। संदिग्ध पाए गए बच्चों के दस्तावेजों की जांच की गई।

फैक्ट्री मालिकों से वचन-पत्र भरवाए गए। इसमें उन्होंने वचन दिया की 18 वर्ष से कम उम्र के बालक या बालिका को काम पर नहीं रखेगे। टीम में जुगल किशोर व्यास सदस्य बाल कल्याण समिति न्याय पीठ बीकानेर, नरेन्द्र सिंह मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ बीकानेर, सुमन मेहरा आउट रीच वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई बाल अधिकारिता विभाग मौजूद थे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!