Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingरोडवेज : जयपुर-बीकानेर के बीच लग्जरी बस शुक्रवार से, लंबे समय...

रोडवेज : जयपुर-बीकानेर के बीच लग्जरी बस शुक्रवार से, लंबे समय से थी स्कैनिया बस बंद…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान रोडवेज की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक बार फिर से सुपर लग्जरी (एसी) स्कैनिया बस का संचालन शुरू कर रहा है।

बीकानेर आगार प्रबंधक इंद्रा गोदारा के अनुसार यह स्कैनिया बस बीकानेर-जयपुर के बीच 18 जून से शुरू हो रही है। जयपुर से यह बस सुबह 07:04 रवाना होगी, जो दोपहर 12:00बजे बीकानेर पहुंचेगी।

वहीं वापसी में बीकानेर से दोपहर 03:15 बजे रवाना होकर रात 08:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस बस में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों को नियमानुसार छूट का लाभ मिलेगा। पुरुषों के लिए इस बस का किराया 590 रुपए है, वहीं महिलाओं के लिए 420 रुपए रखा गया है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!