Friday, June 5, 2026
Hometrendingबीकानेर संसदीय क्षेत्र में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से किया जाएगा...

बीकानेर संसदीय क्षेत्र में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से किया जाएगा स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं भारी उद्योग और लोक उद्यम राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा बीकानेर संसदीय क्षेत्र में सांसद स्थनीय क्षेत्र विकास निधि से स्वास्थ्य सुविधाओं एवं स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने के लिए अपनी सांसद निधि से स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वास्थ्य सुविधाएं एंव स्वास्थ्य उपकरण बीकानेर संसदीय क्षेत्र की नोखा, कोलायत, लूनकरणसर, खाजूवाला विधानसभाओं में उपलब्ध कराई जायेंगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष कोविड-19 की प्रथम लहर के समय सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को दो वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया था। केन्द्र सरकार द्वारा वर्तमान कोविड़-19 की द्वितीय लहर को देखते हुए स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिए सांसद विकास निधि की पिछले वर्ष की बकाया 2.5 करोड़ की राशि को एक मुश्त जारी करने का निर्णय लिया है। इस राशि का उपयोग 2021-22 में खर्च करना होगा और उसका उपयोग कोविड-19 से संघर्ष में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए किया जा सकेगा।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया की यह उपकरण सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि कोष की 89,65,000 लाख के लागत से उपलब्ध कराए जा रहे है जिसमें नोखा विधानसभा क्षेत्र में 30 डी टाईप ऑक्सीजन सिलेण्डर, 1 सीबीसी मशीन ऑटो एनालाईजर, 1 सोनोग्राफी मशीन, 2 बाईपेप मशीन, 1 डिजीटल एक्सरे मशीन कोलायत विधानसभा क्षेत्र में 1डिजीटल एक्सरे मशीन, 3 सोनोग्राफी मशीन, 1 सीबसी मशीन, 4 बाईपेप मशीन, 1 ईसीजी मशीन, 2 डेफिब्रिलेटर, 1 सीबीसी मशीन एनालाईजर लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में 2 सीबीसी मशीन, 2 एनालाईजर, 5 बाईपेप मशीन, 1 कार्डियों माॅनीटर एवं डेफिब्रिलेटर व खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 1 सीबीसी मशीन, 2 एनालाईजर, 1 सीबीसी मशीन, 5 डी टाईप ऑक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध कराए जायेगें। साथ ही में लूणकरणसर महाजन में एम्बूलेंस एवं सीबीसी मशीन पांचू, नोखा, बीकानेर में डिजीटल एक्सरे मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद निधि से स्वीकृत इन मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता से बीकानेर क्षेत्र मंे कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष को मजबूती मिलेगी।

अर्जुन राम मेघवाल निंरतर कोरोना संघर्ष में बीकानेर के क्षेत्रवासियों को सहायता पहुँचाने के कार्य में लगे हुए है। मेघवाल ने यह भी कहा कि हम सभी को मिलकर इस संघर्ष से विजय प्राप्त करनी है। मेघवाल ने सभी से कोरोना उपयुक्त व्यवहार करने जैसे मास्क पहनने, बार-बार साबुन या सेनेटाइजर से हाथ धोने, दो गज की दूरी की पालना करने की भी अपील की। मेघवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम सभी कोरोना से संघर्ष मे अवश्य विजय प्राप्त करेगें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!