









बीकानेर Abhayindia.com कोरोना काल में कई लोग सकारात्मक पहल कर रहे हैं। खासकर विवाह समारोह में होने वाले खर्च का सदुपयोग कर रहे हैं।
बीकानेर के जैन भामाशाह परिवार से ताल्लुक रखने वाले मानमल लोढ़ा ने इसी तरह की पहल की है। उनके पुत्र नितेश लोढ़ा की बीकानेर में 8 मई को शादी थी, इस महामारी को देखते हुए उन्होंने सादगी से विवाह आयोजन किया। साथ ही सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के माध्यम से एक दिव्यांग का ऑपरेशन करवाने का निर्णय किया है।
मानमल लोढ़ा अपने कर्म क्षेत्र गुवाहटी में कई तरह के सेवा प्रकल्प चला रहे है। मानव सेवा को ही धर्म मानने वाले लोढ़ा परिवार का सकारात्मक निर्णय इस खुशी के मौके पर सभी लोगों को प्रेरित कर रहा है।






