Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : पूर्व विधायक जोशी को दी श्रद्धांजलि

बीकानेर : पूर्व विधायक जोशी को दी श्रद्धांजलि

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका के कार्यालय में पूर्व विधायक डॉ. गोपालकृष्ण जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व विधायक जोशी कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ बौद्धिक विद्वान भी थे। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि पूर्व विधायक जोशी की स्मृति में पशुओं की खेळियों में 101 टैंकर पानी के डलवाए जाएंगे।

 

खेळियों में पानी डलवाने के लिए जगदीश मोदी- 9829043309, भगवती प्रसाद गौड़- 8559935855 पर सूचित किया जा सकता है। श्रद्धांजलि सभा में गणेश बोथरा, पवन महनोत, रमेश भाटी, राजेन्द्र शर्मा, जगदीश प्रसाद मोदी, भगवतीप्रसाद गौड़, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, ओम राजपुरोहित, कुलदीप यादव, आदर्श शर्मा, सुनील मिढ्ढा, आनन्द सोनी, गौरीशंकर देवड़ा, शंकरसिंह राजपुरेाहित, टेकचन्द यादव, मनोज पडि़हार, मनीष राजपुरोहित, रामचन्द्र सैन व श्याम गहलोत आदि ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!