बीकानेर abhayindia.com जिले में नकबजन की कई वारदातों को अंजाम दे चुके शातिर नकबजन को नाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में 14 वारदाते कबूली है।
नाल पुलिस के अनुसार आरोपी भागीरथ उर्फ भागीड़ा एक शातिर नकबजन है उसके खिलाफ पूर्व में चोरी और नकबजन के 19 मामले दर्ज है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में बीछवाल निवासी भंवरलाल जाट ने बीछवाल थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर में अज्ञात चोर ताला तोड़कर उसके भाई की पत्नी, उसकी बहिन एवं मां के गहने चुराकर ले गया जो अटैची में रखे थे। साथ एक मोटरसाइकिल, आठ से दस हजार रुपए नकद भी चोरी कर ले गए थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नाला थानाअधिकारी विक्रमसिंह अनुसंधान सौंप दिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र ङ्क्षसह इंदोलिया के निर्देशन वृत्ताअधिकारी सदर पवन कुमार भदौरिया की देखरेख व अनुंसधान के परिणाम स्वरूप आरोपी पुलिस के हाथ आया। पुलिस की टीम ने आसपास के सीसी टीवी फुटेज, मोबाइल डाटा से तथ्य जुटाए। इसके बाद इस प्रकरण में भागीरथ उर्फ भागीड़ा उर्फ विक्की व उसकी गैंग का खुलासा हुआ।
इसके बाद थाना स्तर पर गठित टीम ने भागीरथ, रामेश्वरलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गैंग के अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। इन आरोपियों को पकडऩे में सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल ने भी अहम भूमिका निभाई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जिले के शहरी व ग्रामीण के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस तरह की वारदातें कबूली है।















