बीकानेर abhayindia.com कोरोना कहर बरपा रहा है। रोजाना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।
आज सुबह आई पहली रिपोर्ट में 506 मरीज नए सामने आए हैं। सीएमएचओ सुकुमार के अनुसार 1294 सैम्पल लिए गए थे, इसमें 506 पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी शाम की रिपोर्ट आनी बाकी है।
…मास्क ही दवा है
जिले में कोरोना का आंकड़ा लगातार छलांग लगा है, ऐसे में महज मास्क और सामाजिक दूरी ही एक मात्र दवा है, जो इस बीमारी से बचा सकती है।















