Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर: बैंकों की राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल कल से...

बीकानेर: बैंकों की राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल कल से…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com निजीकरण के खिलाफ बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 15 व 16 मार्च को रहेगी। राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण करने के विरोध में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल में उतरेंगे।

यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक वाई के शर्मा ने बताया कि बीकानेर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेंशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक, इंडियन बैंक, सेंन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सेन्ट्रल को-ऑपरेटीव बैंक व मरूधरा बैंक की सभी शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। बैंक कर्मचारी नेता वाई.के.शर्मा के अनुसार 15 मार्च को बैंककर्मी 11 बजे, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेशन रोड़ से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय तक वाहन रैली निकालेंगे।

वहीं 16 मार्च को 12 बजे बैंककर्मियों की ओर से जिलाधीश कार्यालय के समक्ष मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। साथ ही सरकारी बैंकों के निजीकरण का विरोध किया जाएगा, हड़ताल में सफाई कर्मी से लेकर शाखा प्रबंधक तक सभी बैंक कर्मचारी व अधिकारी शामिल होंगे। एन.सी.बी.ई के उप महासचिव मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष फयाज अहमद, मुकेश सेनी, पवन सिंघल,ऑल इंडिया एस.बी.आई. ऑफिसर एशोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एम.एम. एल पुरोहित, ऑल राजस्थान एस.बी.आई. एम्पलाइज एशोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम कच्छावा, बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ यूनियन के उप महासचिव रामदेव राठौड़, बी.के. जोशी, अक्षय व्यास, ऑल इंडिया पी.एन.बी. ऑफिसर एसोसिएशन के सचिव राम प्रताप गोदारा, पी.एन.पी एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष हरि प्रसाद भादू सचिव आनन्द ज्याणी, चन्द्र शेखर व्यास एवं यूनियन बैंक के जयशंकर खत्री आदि नेताओं ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में बैंककर्मियों के शामिल होने का आह्वन किया है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!