Thursday, June 25, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर: बैंकों की हड़ताल को लेकर बनाई रणनीति, 15 व 16 मार्च...

बीकानेर: बैंकों की हड़ताल को लेकर बनाई रणनीति, 15 व 16 मार्च को रहेंगे हड़ताल पर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com केन्द्र सरकार की ओर से राष्ट्रीयकृत बैंको का निजीकरण करने के खिलाफ 15 व 16 मार्च को हड़ताल प्रस्तावित है।

इसको लेकर आज अलख सागर रोड पर स्थित नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के कार्यालय में सभी केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने रणनीति निर्धारित की। इसमें हिन्द मजदूर सभा, इंटक,एटक, सीटू आदि के पदाधिकारियों ने भागीदारी निभाई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार निजीकरण पर जोर दे रही है। इसके विरोध में 15 व 16 मार्च को बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।

ऑल इण्डिया बैक एम्पलाईज एसोसिएशन के कर्मचारी नेता वाई.के.शर्मा, एम.एम.एल पुरोहित, रामदेव राठौड,़ एटक से अब्दुल रहमान कोहरी, द्वारका प्रसाद, रेलवे के अनिल व्यास,बृजेश ओझा, – विजय श्रीमाली, अमरनाथ आदि ने विचार रखे। पदाधिकारियों ने बताया कि बीकानेर रेलवे स्टेशन से जिला कलक्टर कार्यालय तक वाहन रैली निकाली जाएगी। साथ ही १५ मार्च को शाम सत बजे केन्द्रीय कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं १६ मार्च को बैंक कर्मचारी व अधिकारी कलेक्ट्रेट पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!