









बीकानेरabhayindia.com मास्टर उदय फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय मास्टर उदय गोल्ड कप का आगाज आज रविवार को स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में हुआ।
सचिव जोधपुर मारवाड़ के कल्याण पाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सचिव पवन व पंकज सुथार ने बताया कि आज का उद्घाटन मैच में जोधपुर मारवाड़ क्लब व बीकानेर की करणी क्लब बीच खेला गया। इसमें जोधुपर मारवाड़ ने बीकानेर की करणी क्लब को 1-0 से पराजित कर दिया। इस मैच में मारवाड़ क्लब जोधपुर के युवराज ने मैच के 16 वें मिनिट में शानदार गोल कर अपनी टीम को टीम को जीत दिलाई। जोधपुर मारवाड़ के जोधपुर के कर्णपाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कमेटी के उमेश व श्याम ने बताया कि मैच के दौरान आज वरष्ठि खिलाड़ी श्यामसुंदर जोशी का सम्मान किया गया। मैच में मौजूद वरिष्ठ खिलाड़ी शंकर पुरोहित,कन्नू रंगा शिव शंकर जागा, गोरधन व्यास,सुरेश ओझा ने युवा खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया।

मीडिया प्रभारी उदय व्यास ने बताया कि कल का मैच फुटबॉल रेजिमेंट कोटा व जिला फुटबॉल संघ गंगानगर के बीच 4:30 बजे से होगा। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले रात मे फ्लड लाइट मे खेले जाएंगे।
यह रहे अतिथि…
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष प. महेंद्र व्यास, बेसिक इंग्लिश स्कूल के संचालक नारायण व्यास,समाजसेवी विनोद बोथरा, गोविंद सिंह, पुलिस निरीक्षक, नयाशहर व गोकुल जोशी, उपाध्यक्ष शहर भाजपा अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
















