









बीकानेर abhayindia.com राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की तहसील इकाई डूंगरगढ़(बीकानेर) की महासमिति का अधिवेशन आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मोमासर में हुआ। इस दौरान पर्यवेक्षक प्रदेश वरिष्ठ मंत्री गुलाबनाथ योगी के सानिध्य में हुए चुनाव कराए गए।
यह कार्यकारिणी हुई घोषित…
चुनाव के बाद रामूराम नायक(तहसील सभाध्यक्ष),जय प्रकाश कस्वा(तहसील अध्यक्ष) , प्रेम कुमार (तहसील मंत्री),मनोज सुथार(तहसील कोषाध्यक्ष) विक्रम सिंह (तहसील उपाध्यक्ष),प्रभाकर राजवंशी (प्रचार मंत्री) एवं सात अन्य सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए।
















