Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर: सरकारी विद्यालय में कक्षा कक्षों का कराया निर्माण, राउण्ड टेबिल इंडिया...

बीकानेर: सरकारी विद्यालय में कक्षा कक्षों का कराया निर्माण, राउण्ड टेबिल इंडिया की पहल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राउण्ड टेबिल इंडिया संस्थान ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामसर में तीन कमरों एवं एक मंच का निर्माण कराया है।

संस्था के सचिव अुनराग मुंधड़ा ने बताया कि पूर्व में संस्था के माध्यम से 9 कमरों का निमार्ण, 10 से अधिक स्कूलों फर्नीचर बनावा चुके है। इसी कड़ी में इस बार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामसर में तीन नवनिर्मित कमरें व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्कूल में मंच का निर्माण करवाया है।

सस्था के उपाध्यक्ष अंकित मित्तल के अनुसार राउण्ड टेबल इंडिया संस्था देशभर में 7141 कमरों का निर्माण बीते एक दशक में कर चुकी है।

संस्था के अनिरूद्ध गोयल व अतुल डूडी ने बताया कि इस माह के अन्त तक कानासर स्कूल में टॉयलेट,शौचालय का निर्माण, बम्बलू स्थित राजकीय स्कूल में रसोई, बच्चों बैठने के लिए फर्नीचर व वाटर कूलर साथ ही हिम्मतासर स्कूल में दो कक्षा कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।

शिक्षा विभाग सीएसआर के सहायक निदेशक दिलीप परिहार ने राउण्ड टेबल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राउण्ड टेबल बीकानेर ही नहीं पूरे राजस्थान व भारत में ऐसे कार्य कर रही है।

वार्ड नं 24 के पार्षद मुकेश पंवार ने राउण्ड टेबल इंडिया के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल का आभार जताया। संस्था प्रधान संगीता टाक ने राउण्ड टेबल इंडिया को भामाशाह अवार्ड से सम्मानित कर सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। इस मौके पर घनश्याम कल्ला, सौरभ बंसल,राहुल अग्रवाल , नितेश दफ्तरी, अभिषेक कोठारी व संदीप अग्रवाल मौजूद रहे। शिक्षा विभाग से कमलकान्त स्वामी, कैलाश बडग़ुजर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!