Wednesday, June 24, 2026
Homeराजस्थानअबकी बार 8 मार्च को पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी कुछ खास...

अबकी बार 8 मार्च को पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी कुछ खास…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान की सियासत में एक बार फिर अपनी धाक जमाने के लिए पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली में अपने सिंधिया विला में रणनीति बनाने में जुटी है।

प्रदेश में भाजपा से सीएम का चेहरा कौन हो? इसे लेकर आज की तारीख में कोई एकराय नहीं है। ऐसे में पूर्व मुख्‍यमंत्री राजे अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के आने वाले दिनों में बड़ी तैयारी कर सकती है। माना जा रहा है कि 8 मार्च को वे रैली करके शक्ति प्रदर्शन कर सकती है। इसके अलावा वे भरतपुर में देवी-देवताओं के दर्शन करने और 84 कोसी परिक्रमा करने के बाद बड़ा कदम उठा सकती है।

सब जानते है कि प्रदेश में जब से सतीश पूनिया ने भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष का पद संभाला है तभी से दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। पार्टी में वर्चस्व को लेकर एकतरह से दो खेमे बने हुए हैं। इस बीच, बता दें कि 21 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक होनी है। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के नाते वसुंधरा राजे को शामिल होना है। वहीं, प्रदेशाध्‍यक्ष सतीश पूनिया को भी शामिल होना है। उम्मीद यह जताई जा रही है कि इस बैठक में पार्टी में चल रही गुटबाजी को सुलझा लिया जाएगा।

टीकाकरण में शिक्षा विभाग का रिकार्ड, एक ही दिन में 1 लाख 20 हजार से ज्यादा कार्मिकों के लगे टीके ,बता रही प्रभारी अधिकारी रचना भाटिया, देखें वीडियो…

राजस्थान : इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 26 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!