Monday, May 6, 2024
Hometrendingबीकानेर: मुरलीधर व्यास कॉलोनी में आवारा पशुओं का आतंक, पार्षद के नेतृत्व...

बीकानेर: मुरलीधर व्यास कॉलोनी में आवारा पशुओं का आतंक, पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने किया निगम में प्रदर्शन…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com मुरलीधर व्यास कॉलोनी में आवारा पशुओं को आतंक है। कल कॉलोनी क्षेत्र में दो नम्बर वार्ड में एक आवारा गाय ने एक महिला को घायल कर दिया था, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। घटना के बाद से लोगों में रोष है।

वार्ड पाषर्द सुधा आचार्य के नेतृत्व में आज क्षेत्र लोगों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इसके जरिए बताया गया है मुरलीधर व्यास नगर में आवारा गायों और पशुओं का आतंक छाया है। आए दिन पशुओं की चपेट में आने लोग घायल होते हैं। कल की घटना से निवासियों में भय व्याप्त है।

पाषर्द ने अवगत कराया कि इससे पूर्व कई बार लिखित और मौखिक रूप से प्रशासन को आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए अवगत कराया जा चुका है, इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। अक्रोशित लोगों ने पाषर्द के नेतृत्व में निगम में प्रदर्शन किया गया।

दोपहर तक नहीं पहुंचे जिम्मेवार…

पार्षद ने आरोप लगाया है कि नगर निगम में दोपहर एक बजे तक कोई जिम्मेवार अधिकारी नहीं पहुंचा। ऐसे में किसके समक्ष लोग अपनी बत रखें। लंबे इंतजार के बाद निगम आयुक्त पहुंचे तो लोगों ने अपनी बात रखी साथ ही रोष व्यक्त किया।

प्रतिनिधि मंडल में सुधा आचार्य के साथ में पार्षद दुलीचंद शर्मा, बजरंग सोखल, जमाना लाल, प्रतीक स्वामी, माणक कुमावत, पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु शर्मा, सुमित शर्मा, जस्सुसर मण्डल अध्यक्ष मुकेश औझा, पावन महनोत, आनंद सोनी, महेश छींपा, नरेश राणा, लक्ष्मण सिंह शेखावत, अमित पुरोहित, गोपाल हर्ष आदि शामिल हुए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular