Hometrendingबीकानेर : नहर बंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति रहे सुचारू, वैकल्पिक प्लान...

बीकानेर : नहर बंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति रहे सुचारू, वैकल्पिक प्लान की समय पर हो क्रियान्वति-मेहता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नहरबंदी के दौरान जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए सम्बंधित अधिकारी वैकल्पिक एक्शन प्लान के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय पर कर लें।

मेहता ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में पीएचईडी अधीक्षण अभियंता को यह निर्देश दिए। मेहता ने कहा कि नहरबंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति के लिए जो आपात रणनीति बनाई गई है उसके तहत टेंडर समय पर लगाएं ताकि पेयजल आपूर्ति में कोई बाधा ना हो। साथ ही इस संबंध में आईजीएनपी और अधीक्षण अभियंता पीएचईडी समन्वय करते हुए सभी व्यवस्थाएं करें। अधीक्षण अभियंता पीएचईडी दीपक बंसल ने बताया कि नहर बंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति के लिए 9.50 करोड़ रुपए का प्लान बना कर सबमिट कर दिया गया है।

जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत आवंटित गांव और इसमें अब तक हुई प्रगति की भी समीक्षा की। अधीक्षण अभियंता पीएचईडी ने बताया कि जिले में 854 में से 721 विलेज वॉटर सैनिटेशन कमेटी गठित कर ली गई है जिनके प्रशिक्षण की कार्यवाही जल्द की जाएगी। इसके पश्चात विलेज एक्शन प्लान बनाया जाएगा जिसके तहत गांवों में पेयजल आपूर्ति सुधारने और घर-घर कनेक्शन पर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नोखा, पांचू, खाजूवाला तथा श्रीडूंगरगढ़ के गांवों को नहरी पानी से जोड़ने की स्कीम भेज दी गई है, शेष रहे गांवों के लिए पेयजल आपूर्ति के लिए एक्शन प्लान बनाकर 30 मार्च से पहले भिजवा दिया जाएगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular