Saturday, April 25, 2026
Homeखेलऑस्‍ट्रेलिया के “छक्‍के” छुड़ाने वाले हार्दिक पंड्या को इसलिए है नए बैट...

ऑस्‍ट्रेलिया के “छक्‍के” छुड़ाने वाले हार्दिक पंड्या को इसलिए है नए बैट की तलाश…

AdAdAdAdAdAdAd

खेल डेस्‍क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में अपने शानदार खेल के दम पर भारत को जिताने वाले हार्दिक पंड्या ने कहा कि वे फिलहाल नए बैट की तलाश में हैं। पंड्या ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मेरा बैट टूट गया था। उस बैट का मैं 3 साल से इस्तेमाल कर रहा था। इसके बाद मैंने अभी तक खेले गए सभी 5 मैचों (3 वनडे, 2 टी-20) में कई बल्ले बदले और एक नया बल्ला ढूंढ रहा हूं।

पंड्या ने कहा कि भारत ने ये मैच टी. नटराजन की वजह से जीता है और उन्हें ही मैन ऑफ द मैच होना चाहिए था। उन्‍होंने कहा कि नटराजन ने मैच में शानदार बॉलिंग की। उनकी बॉलिंग की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 10 से 15 रन कम बनाए और हमें 10 से कम रन रेट का टारगेट मिला। जिसे हमने आसानी से चेज कर लिया। टारगेट चेज करना बेहद आसान है। मैं स्कोरकार्ड देखकर खेलना पसंद करता हूं। इससे आपको पता चलता है कि आपको किस तरह के शॉट्स खेलने हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं नटराजन से काफी प्रभावित हूं। वे चीजों को उलझाते नहीं हैं। मुझे इस तरह के लोग पसंद हैं। अगर उन्हें कहा जाता है कि नट्टु आपको यॉर्कर फेंकना है, तो वे सिर्फ यॉर्कर ही फेकेंगे। अगर उन्हें स्लो बॉल डालने कहा जाता है, तो वे स्लो बॉल ही डालते हैं। वे हमारे लिए शानदार गेंदबाज साबित हुए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!