Wednesday, May 27, 2026
Homeबीकानेरफूड लाइसेंस अब जिले में ही बनेंगे, व्यापारियों ने जताया आभार

फूड लाइसेंस अब जिले में ही बनेंगे, व्यापारियों ने जताया आभार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

वार्षिक टर्नओवर जिनका 12 लाख उनका लाईसेंस जिले स्तर पर ही

बीकानेर Abhayindia.com सूक्ष्म व लघु उद्योगों जिनका वार्षिक टर्नओवर 12 लाख तक है उनका लाईसेंस पहले की भांति जिले स्तर पर ही बन सकेगा।

इस आशय के आदेश बीकानेर पहुंचने के बाद व्यापारियों में खुशी की लहर है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा, हेतराम गौड़, वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि एफएसएसएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन में यह जानकारियां दी गई है।

आदेशों में बताया गया है कि मिठाई व नमकीन की उत्पादन क्षमता 2 टन प्रतिदिन तक है उनके लिए जरुरी मानक तैयार किए जा रहे हैं जिन्हें आगामी 6 महीनों में तैयार किया जाएगा। उसके बाद ही लाईसेंस भी जिले स्तर पर मिलने के लिए मानक तय होंगे। प्रवक्ता सोनूराज आसूदानी समेत पदाधिकारियों व व्यापारियों ने नए नोटिफिकेशन के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया है।

इस सम्बन्ध में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम को भी समस्या समाधान के लिए अवगत कराया था। जिस पर केन्द्र सरकार की ओर तुरंत संज्ञान लिया गया है। सोनी ने बताया कि कोरोना काल में केंद्र सरकार की ओर से कुछ हद तक व्यापारियों, उद्योगपतियों के लिए यह अच्छी खबर है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!