Wednesday, May 27, 2026
Homeबीकानेरजिला शिक्षा अधिकारी किराड़ू का निधन अपूरणीय क्षति...

जिला शिक्षा अधिकारी किराड़ू का निधन अपूरणीय क्षति…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला शिक्षा उमाशंकर किराड़ू के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की ओर से आज शोक सभा आयोजित कर जिला शिक्षा अधिकारी उमाशंकर किराड़ू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किराड़ू का असामयिक निधन बीकानेर में शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति है। सभा में संस्थापक मदन मोहन व्यास, सरंक्षक राजेश व्यास, प्रदेशाध्यक्ष गिरीजाशंकर आचार्य, सम्भागाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, जिलाध्यक्ष अविकांत पुरोहित एवं संघ के कार्यकारिणी सदस्य महेश व्यास, गिरधर रंगा,

हरप्रित, संजय गोस्वामी, दीपक बिन्नाणी, संजय छंगाणी, मोहित महात्मा, जितेन्द्र व्यास, किशन पूरी, करणुराम एवं रवि मावर आदि ने संवेदना जताई। गौरतलब है कि किराड़ू कोरोना संक्रमित होने के बाद जयपुर में उपचाराधीन थे, इस दौरान कल उनका निधन हो गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!