Wednesday, June 24, 2026
Homeबीकानेरइंजीनियरिंग कॉलेज: वेतन की मांग पर कार्मिकों का धरना जारी...

इंजीनियरिंग कॉलेज: वेतन की मांग पर कार्मिकों का धरना जारी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अभियांत्रिकी महाविद्यालय के सभी कार्मिकों को समय पर वेतन नहीं मिलने से रोष है।

कार्मिक अपनी मांग को लेकर कॉलेज के मुख्य प्रवेशद्वार पर धरना दे रहे हैं, कार्मिकों का धरना दूसरे दिन भी मुख्य द्वार पर जारी रहा, कार्मिकों ने विरोध प्रदर्शन किया एवं प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश भामू को विगत सात माह से चल रही वेतन सम्बंधित समस्या के समाधान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब है की राजस्थान का सबसे बड़ी छात्र संख्या रखने वाला महाविद्यालय सरकार की अनदेखी का शिकार हो रहा है। कोरोना महामारी के इस दौर में 210 दिनों से कार्मिकों को वेतन नहीं मिला है, इससे कर्मचारियों के समक्ष विकट स्थिति खड़ी हो गई है। एक तरफ सरकार कई निजी कॉलेजों को भी सरकारी कॉलेजों में परिवर्तित कर रही है, वहीं राजस्थान सरकार के अधीन संचालित बीकानेर का अभियांत्रिकी महाविद्यालय (ईसीबी) के कर्मचारी वेतन को तरस रहे हैं।

प्राचार्य को सौंपे इस्तीफे

रेक्टा अध्यक्ष डॉ. शौकत अली ने बताया की यदि सरकार ने वेतन संबंधी समस्या का निराकरण शीघ्र ही नहीं किया तो यह धरना उग्र आंदोलन का रूप लेगा इसमें सभी शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य ठप कर दिए जाएंगे द्य इसी क्रम में सभी संकाय सदस्यो ने अपने प्रशासनिक दायित्वों के इस्तीफे प्राचार्य को सौप दिए गए। प्रवक्ता डॉ. धर्मेंद्र सिंह व डॉ. महेंद्र व्यास ने बताया की कोरोना महामारी जैसी कठिन परिस्थियों के बावजूद भी ईसीबी कॉलेज एवं इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता पर लोगो का विश्वास कायम है, जिसके परिणाम स्वरुप आज भी राजस्थान में यहां सर्वाधिक छात्र प्रवेश ले रहे है।

  शिक्षकों- कर्मचारीओ को दोहरी मार

अगले महीने दीवाली का त्यौहार आने वाला है, लेकिन यदि यही हालात रहे तो कार्मिकों को काली दीवाली मनाने पर मजदूर होना पड़ेगा।  सुभाष सोनगरा ने बताया की आंदोलन से छात्रों की पढ़ाई व परीक्षा सम्बंधित गतिविधियों में नुकसान हो रहा है। डॉ. मनोज कुरी ने छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए अभियांत्रिकी महाविद्यालयों को पूर्णता राजकीय बनाने एवं सात माह से लंबित वेतन संबंधी समस्या का निवारण त्वरित कराने की मांग उठाई।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!