Thursday, June 25, 2026
Homeबीकानेरवापस लौटाई सगाई दस्तूर में मिली राशि, समाज में नई पहल...

वापस लौटाई सगाई दस्तूर में मिली राशि, समाज में नई पहल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जोधपुर जिले के बाप क्षेत्र में मालमसिंह की सिड्ड गांव में सगाई के दस्तूर में दूल्हे पक्ष के परिजनों ने दस्तूर में टीके की राशि वापस लौटाकर नई पहल की है।

सिड्ड निवासी भाजपा नेता गोविन्दसिंह भाटी ने अपनी पुत्री अंजना कंवर की सगाई उदयपुर निवासी डॉ.सुनील सिंह राजावत के पुत्र हिमांशु सिंह के साथ तय हुई है। भाटी परिवार 25 अक्टूबर को सगाई का दस्तूर करने के लिए उदयपुर गया था, जहां पर गोविन्द सिंह परिवार की तरफ से टीके के दस्तूर के रूप में 11 लाख रुपए दिए थे।

लेकिन लड़के वालों ने टीके रस्म में दिए जाने वाली राशि इंकार कर दहेज सरीखी कुप्रथा को मिटाने का संदेश दिया। समारोह में विशाल ङ्क्षसह राजावत, मगङ्क्षसह भाटी, भंवरसिंह भाटी, दिलीपसिंह, महेन्द्र ङ्क्षसह, भीम सिंह भाटी, देवीसिंह आदि मौजूद रहे। वहीं गोविन्दसिंह भाटी ने बालिका छात्रा को बढ़ावा देने के लिए एक लाख एक हजार रुपए फलौदी में राजपूत समाज के कन्या छात्रावास में दे दिए।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!