Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingजिला कलक्टर मेहता ने देर रात पुलिस नाका पर पहुंचे और वाहनों...

जिला कलक्टर मेहता ने देर रात पुलिस नाका पर पहुंचे और वाहनों की जांच का किया अवलोकन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला कलक्टर नमित मेहता और जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया सोमवार देर रात्री को कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सिटी भ्रमण पर रहे।

मेहता कोटगेट थाना पहुंचे और थाना अधिकारी धर्मपाल पुनिया व वृताधिकारी पुलिस शहर सुभाष चन्द्र शर्मा से थाना कोटगेट क्षेत्र में कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान थाने का अवलोकन भी किया।

जिला कलक्टर कोटगेट, महात्मा गांधी रोड, पब्लिक पार्क क्षेत्र का दौरा कर, व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद वे जयपुर रोड हाईवे होते हुए हल्दीराम प्याऊ पर पुलिस नाका पर रूके और यहां पर नाकाबंदी पर पुलिस के बंदोबस्त का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने नाके से गुजरने वाले वाहनों की जांच की।

मेहता ने नाका बंदी पर लगे पुलिस के जवानों को रैडियम जाॅकेट पहने के निर्देश दिए। उन्हांेने निर्देश दिए की वाहनों की जांच करते हुए सजग रहे और सावचेत रहकर चैकिंग करे। भ्रमण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर सुनीता चैधरी भी उपस्थित रही।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!