








बीकानेर Abhayindia.com बिजली कंपनी सहित अलग-अलग विभागों में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ बीकानेर जन संघर्ष समिति का गठन गुरुवार को किया गया। इसमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। समिति सरंक्षक रामकुमार व्यास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिजली,पीबीएम प्रशासन, ईसीबी,मजदूर सहित चार बिंदुओं पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुए।
बीकानेर शहर के ज्वलंत जनमुद्दों पर गम्भीरता से चर्चा की गई इसमें मुख्यतौर पर वर्तमान में निजी कम्पनी बीकेसीएल के खिलाफ अक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिजली कंपनी की नीतियों के खिलाफ मुखर होकर विरोध किय जाएगा। इसके लिए आगे की योजना बनाकर रणनीति तय की गई।
समिति के भंवर पुरोहित ने कहा कि निजी कम्पनियों की गलत नीतियों के विरुद्ध सामाजिक कार्यकर्ता ,राजनीतिक कार्यकर्ता, कर्मचारी संगठन,स्वयंसेवी संगठन व अन्य सक्रिय कार्यकर्ता दलगत राजनीति से उठकर संघर्ष किया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गाशंकर आचार्य व नारायण पारीक ने कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण में गांधी जयंती से निजी कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
सरंक्षक रामकुमार व्यास ने बताया कि बीकानेर जनसंघर्ष समिति 11 बिन्दुओं पर खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इसमें मुख्यतौर पर बीकेसीएल निजी कम्पनी की ओर से संचालित मीटर लैब बंद की जाए,
विजिलेंस व विजिलेंस कार्यालय बंद करें, विद्युत उपभोक्ताओं का इन्सेंटिव प्रदान करें। काटे गए विद्युत कनेक्शन निशुल्क जोडऩे, दरों की बढ़ोत्तरी बंद करने, फ्यूल सरचार्ज बंद करें, स्थानीय बेरोजगारों को काम के अवसर प्रदान करें,
मुरलीधर व्यास नगर का सहायक अभियंता कार्यलय पुन: चालू किया जाएं, घरेलू कनेक्शन को अघरेलू श्रेणी में परिवर्तित करना बंद करें, उपभोक्ताओं के परिसरो में स्टैटिकल मीटर स्थापित किए जाए। इन बिन्दुओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
इन्होंने भी रखें विचार…
वन्देमातरम संयोजक विजय कोचर, अनिल आचार्य, मालचंद सुथार कैलाश भार्गव, सोहनसिंह राजपुरोहित, सुभाष पुरोहित, दिनेश ओझा, हेमन्त शर्मा, भैरुं रतन सारस्वत, शबनम बानो, नवीन आचार्य, गौरीशंकर देवड़ा,कर्मचारी नेता केलाश आचार्य, रमेश उपाध्याय,अशोक जोशी आदि ने विचार रखें।


