Hometrendingराजीव गांधी की स्मृति में विचार गोष्ठी 19 अगस्त को...

राजीव गांधी की स्मृति में विचार गोष्ठी 19 अगस्त को…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजीव गांधी स्टडी सर्किल बीकानेर इकाई की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर 19 अगस्त को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘दलबदल विरोध कानून और संसदीय लोकतंत्र को आहत करने वाली वर्तमान प्रवृतियां’ रखा गया है।

राजीव गांधी स्टडी सर्किल बीकानेर इकाई के समन्वयक डॉ.बिट्ठल बिस्सा के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती 20 अगस्त को है। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण और भारत के संवैधानिक लोकतंत्र को मजबूत करने में राजीव गांधी के योगदान को लेकर परिचर्चा आयोजित होगी।

इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जयंती तिथि की पूर्व संध्या पर बीकानेर इकाई की ओर से 19 अगस्त को कोविड़-19 की वैश्विक महामारी के लिए जारी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए एक वैचारिक गोष्ठी का आयोजन रामपुरिया विधि महाविद्यालय में सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular