जयपुर। राजस्थान में अगले तीन-चार और मेघ मेहरबान रहेंगे। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 18 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर,चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर तथा पूर्वी राजस्थान के जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा और धौलपुर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसी तरह 19 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर जिलों तथा पूर्वी राजस्थान के जयपुर, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, अलवर, बारां, भरतपुर और बूंदी में कहीं-कहीं पर भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग ने 20 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान के चूरू, जालौर, नागौर तथा पूर्वी राजस्थान के झालावाड़, करौली, कोटा, अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
















