Hometrendingबीकानेर से कोलकाता का सफर करने की सोच रहे हैं, तो पढ़ें...

बीकानेर से कोलकाता का सफर करने की सोच रहे हैं, तो पढ़ें यह खबर… .

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com आप यदि इन दिनों कोलकाता का सफर ट्रेन से करने की योजना बना रहे हैं, तो जरा सावधान! परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

जी! हां कोरोना संक्रमण के चलते पश्चिमी बंगाल में आगामी दिनों में सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस स्थिति में वहां पर किसी तरह का यातायात का संसाधन नहीं मिलेगा। कोलकाता की ओर जाने वाली ट्रेनें रद्द रहेगी।

यह ट्रेनें होगी प्रभावित

वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक जितेन्द्र मीणा के अनुसार बंगाल में 20,21,27,28 और 31 अगस्त को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।किसी प्रकार का यातायात उपलब्ध नहीं होने की वजह से रेलवे ने हावड़ा-जोधपुर-हावड़ा व बीकानेर/मेड़तारोड-हावड़ा-मेड़ता रोड/बीकानेर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है।

इन तिथियों में रहेगी ट्रेनें रद्द

-जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 02308, जोधपुर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 18, 19, 25, 26 व 29 अगस्त को रद्द रहेगी।
-इसी तरह ट्रेन संख्या 02307, हावड़ा-जोधपुर स्पेशल ट्रेन 20,21, 27,28 व 31 अगस्त को रद्द रहेगी।
-ट्रेन संख्या 03112, बीकानेर-मेड़ता रोड स्पेशल 18, 19, 25, 26 व 29 अगस्त को रद्द रहेगी।
-ट्रेन संख्या 03111, मेड़ता रोड-बीकानेर स्पेशल 22,23,29,30 अगस्त व 02 सितंबर को रद्द रहेगी।

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!