Sign in Join
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Create an account
Privacy Policy
Sign up
Welcome!Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Create an account
Privacy Policy
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Thursday, June 4, 2026
Sign in / Join
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Hometrendingपूरा खेल बीजेपी का चल रहा है इनका तो कुछ है ही...

पूरा खेल बीजेपी का चल रहा है इनका तो कुछ है ही नहीं : गहलोत

Abhay India
By Abhay India
July 18, 2020 3:56 pm
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Ashok Gehlot
    Ashok Gehlot
    AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

    जयपुर abhayindia.com  राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने एक चैनल से बातचीत के दौरान सचिन पायलट से अपने संबंधो के बारे में बताते हुए कहा की अगर कोई व्यक्ति किसी पार्टी में है एमएलए अगर वो अपनी मंशा प्रकट करता है कि मैं अलग हो रहा हूं और पार्टी के आदेश को नहीं माने इसका मतलब आपकी मंशा अलग होने की है, उसके लिए प्रोसेस चलता है। उसके अंदर उनको, हमने पिटीशन दी है, अब काम विधानसभा के स्पीकर का है कि वो सुनवाई करके कुछ फैसला करे।

    11 तारीख को हमारे स्वर्गीय नेता राजेश पायलट साहब की पुण्यतिथि थी, माल्यार्पण होता, कुछ विधायक उनके साथ दिल्ली पहुंचते एयरपोर्ट पर और प्लेन में जाएं या वहां पर गुड़गांव में या क्या कहते हैं आपका, मानेसर, रुकने की व्यवस्था सब हो चुकी थी, तो जो बातें सब तय हुई थीं उस वक्त भी हम लोगों ने टाइमली सबको इकट्ठा करके और जो इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था।

    पूरा खेल बीजेपी का चल रहा है इनका तो कुछ है ही नहीं। इनका खेल इतना ही था कि पहले प्रयास किया कि मैं बीजेपी जॉइन करूं जैसे सिंधिया साहब ने किया था।

    सवाल- ये सचिन पायलट का प्रयास था, ये बड़ी बात कह रह हैं आप, बीजेपी जॉइन करना?
    जवाब- पहले प्रयास किया था कि बीजेपी जॉइन करें हम लोग, 6 महीने पहले, उनके साथी जो थे उन्होंने मना किया हम बीजेपी में तो नहीं जाएंगे, बीजेपी जॉइन नहीं करेंगे हम लोग, आपको साथ दे सकते हैं, जॉइन बीजेपी नहीं करेंगे। तो फिर कहा, बीजेपी जॉइन नहीं करते हैं, तीसरा मोर्चा बनाएंगे, नई पार्टी बनाएंगे और सरकार गिराएंगे और बीजेपी समर्थन देगी, वादा हो चुका है हमारा, बीजेपी हमारे सामने जो इस्तीफा देंगे हम लोग एमएलए के रूप में, बीजेपी हमारे सामने खड़ा किसी को नहीं करेगी। हम जीतकर आएंगे, सरकार चलाएंगे और बीजेपी के साथ में नीतीश जी अगर सरकार चला सकते हैं तो हम क्यों नहीं चला सकते?

    ये खाली खेल इनका नहीं है, इनके पास तो क्या सामान है ? इनके पास क्या सामान है बताइए आप ? मुश्किल से 15-17 विधायक जो गुमराह होकर चले गए, अब आना चाहते हैं वापस हमारे पास, उनको हरियाणा की पुलिस आने दे नहीं रही है, इनके पास क्या है ? 2/3 बहुमत चाहिए अलग होने के लिए, क्या इनको नहीं मालूम है ? उसके बावजूद भी ये हमें छोड़कर गए हैं। इतना महत्वाकांक्षी होना मैं समझता हूं इस उम्र में उचित नहीं है।

    सवाल- क्या हो गया था, ऐसी क्या दिक्कत थी गवर्नमेंट फिर कैसे चल रही थी, ये भी एक बड़ा खुलासा है सर कि सीएम और डिप्टी सीएम में कोई संवाद ही नहीं था, किसी डिफरेंसेज को दूर करने की कोशिश, कहां कमी रह गई?
    जवाब- मुझे लगता है कि वो जब यहां पर 6 साल पहले 7 साल पहले यहां पर आए थे पीसीसी प्रेसिडेंट बनकर, तब से उन्होंने एक ऐसा माहौल बना दिया कि मैं मुख्यमंत्री बनने के लिए आया हूं। वो 5-6 साल लगातार लोगों को यही कहते गए विभिन्न भाषाओं के अंदर जिस भाषा को मैं अभी काम में नहीं ले सकता, हर कार्यकर्ता को जो हम लोग नहीं करते थे। कोई भी पॉलिटिकल पार्टी हो अध्यक्ष का तभी वो कामयाब होता है जब अपने विरोधी को ही विन ओवर कर ले वो, शॉर्ट में अगर मैं कहूं, इन्होंने उसकी बजाय, उनके खुद के वो पर्सनल लॉयल हैं कि नहीं है इसको देखने के अलावा कोई काम उन्होंने नहीं किया। इतना महत्वाकांक्षी होना मैं समझता हूं इस उम्र में उचित नहीं है। 40 साल पहले एमपी बन गए थे हम भी।

    सवाल- क्या सचिन पायलट से भी पूछताछ होगी?
    जवाब- देखिए अभी तो गई है उनके लिए जिनके नाम आए हैं, ये काम मेरा तो नहीं है। मैं गृह मंत्री जरूर हूं, परंतु यह काम एसओजी का एसीबी का काम है, ये काम तो उनका है, जांच एजेंसियां हैं उनका काम है। यहां कोई दिल्ली की तरह सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स को जिस रूप में चलाया जा रहा है देश के अंदर, परसों छापे डाल दिए यहां पर जयपुर के अंदर कि अशोक गहलोत के दोस्त कौन-कौन हैं, जिनकी कोई हैसियत नहीं है घर चलाने की, उनके यहां पर इनकम टैक्स का छापा पड़ गया यहां पर तो हमारे यहां क्योंकि मेरा नाम जुड़ा हुआ था। ये नाम किसने दिए उनको इनकम टैक्स वालों को? सिर्फ उन्हीं के यहां छापे पड़े जो कि मेरे एनएसयूआई के साथी थे बचपन से?

    सवाल- आप कह रहे हैं सचिन पायलट जी ने दिए?
    जवाब- मैंने कब कह रहा हूं?

    सवाल- आपका इशारा उनकी तरफ है?
    जवाब- इशारा तो आप समझो, आपका मीडिया समझे, मैं क्या कह सकता हूं? नाम किसने दिए होंगे? और नाम देने की जरूरत ही नहीं होती है। इनकम टैक्स वाले इतना तो मालूम कर ही सकते हैं खुद ही, नाम देने की जरूरत ही क्या होती है? परंतु जिस रूप में छापे पड़े हैं जिनके घरों पर वो सबको मालूम है कि किनके इशारों पर पड़े होंगे? किसके इशारों पर पड़े होंगे? पर इससे हम कोई डरने वाले नहीं हैं।

    सवाल- उनको नोटिस भेजा गया था एसओजी का?
    जवाब- वो नोटिस नहीं था, वो सहानुभूति लेने के लिए और हमेशा उनकी यही एप्रोच रहती है, उसमें उनकी मास्टरी भी है कि कैसे मीडिया में ऐसा मैसेज जाए कंट्री के अंदर, आम लोगों के अंदर कि बेचारा बन जाए कि ये बेचारा भला आदमी है, अच्छा काम कर रहा था, खूब मेहनत की राजस्थान के अंदर, सरकार इसने बना दी, 21 पर आए हुए थे सरकार बना दी, ये कोई नहीं देखता है कि 99 पर ही हम क्यों आए। पूछ इसलिए नहीं रहा हूं कि झगड़ें नहीं बढ़ें इसलिए मैं बोला नहीं कभी। मीडिया खुद ही लिखता है, बेचारे ने खूब मेहनत की 4-5 साल तक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बन गए।
    जब पीसीसी प्रेसिडेंट बनते ही मेरे पास आए थे वो पहली बार तो मैंने उनको समझाया, मेरा अनुभव बताया उनको कि आप कभी मत फंसना 6 पत्रकारों में और कुछ 4-5 चमचों में जो आते ही आपको बना देंगे मुख्यमंत्री वहां पर। मैंने उनको समझाया प्यार से, स्नेह से कि आप जो है इस प्रकार चलो मेरी तरह। उस वक्त क्या स्थिति बनती है, क्या ऑरा बनता है पब्लिक के अंदर, क्या बनता है हाई कमान के अंदर, क्या बनता है विधायकों के अंदर, स्वतः ही मेरी तरह चांस मिल सकता है। इससे समझदार कोई समझाने वाली बात हो नहीं सकती थी।

    अगर कोई टेप आई है मान लीजिए, जो हमारी सरकार गिराने में जो षड्यंत्रकारी हैं वो चाहे मिस्टर सचिन पायलट हों चाहे गजेंद्र सिंह शेखावत हों चाहे भंवरलाल शर्मा हों और चाहे कोई भी हो, तो हम लोग क्या करेंगे उसको, दबाकर बॉक्स में बंद करके रखेंगे?

    सवाल- कहने का मतलब है कि आपके पास आई ये काम चीफ मिनिस्टर ऑफिस की तरफ से नहीं किया गया जो आरोप लग रहे हैं ?
    जवाब- ऑफिस की तरफ से होता भी नहीं है, ये कभी अगर उनको लगता है कि हमने षड्यंत्र करके फर्जी टेप बनाई है, अगर ये आरोप लगाते हैं तो मैं राजनीति से इस्तीफा दे सकता हूं, राजनीति छोड़ सकता हूं मैं। ये आरोप लगाते हैं कि मैंने मेरे ऑफिस में टेप बनाई है।

    सवाल- अगर ये साबित हो गया तो आप राजनीति छोड़ने के लिए तैयार हैं?
    जवाब- मुझे क्या अधिकार है कि अगर मैं झूठी टेप बनवाऊं किसी की अपने हित के अंदर सरकार बचाने के लिए, तो मेरा मॉरल अधिकार है क्या कि मैं सरकार में बना रहूं?

    सवाल- क्या सचिन पायलट के पास भी आपके पास सबूत हैं कि वो फोन पर बातें कर रहे थे, ऐसी कन्वर्सेशन्स कीं, कोई ट्रांसस्क्रिप्ट आपके पास है या कोई साक्ष्य है जिसके दम पर उनके खिलाफ मुकदमा हुआ है ?
    जवाब- देखिए हमारे यहां कायदा नहीं होता है कि किसी एमएलए का या मंत्री का फोन टेप करें।

    सवाल- फिर सबूत क्या हैं ये तो बता दें सर कम से कम क्योंकि लोग जानना चाहेंगे कि सीएम साहब ने किन सबूतों की बात कही?
    जवाब- इससे बड़ा सबूत क्या होगा, रात को 2 बजे जा रहे थे लोग, जाने वालों में से ही हमें किसी ने आकर कहा कि साहब ये हमें इंस्ट्रक्शन मिल गए हैं और हमें रात को 2 बजे जाना है और मिस्टर एक मंत्री थे इनके खुद के कैबिनेट के, जो इनके बहुत नजदीक हैं, वो भी कल उनका इस्तीफा, हमको हटाना पड़ा उन लोगों को, उन्होंने खुद ने कहा हमारे सेक्रेटरी एआईसीसी वालों को कि ये मुख्यमंत्री ने सबको इकट्ठा कर लिया है, वरना आप देखते कल क्या होता।

    सवाल- क्या कोई गुंजाइश है सचिन पायलट के वापस आने की?
    जवाब- देखिए ये फैसला हाईकमान करेगी अब, जो स्थिति बन गई है, हाईकमान कभी भी नहीं चाहती थी कि पायलट साहब अलग जाएं। वो बेचारा बनने के लिए मैसेज देते हैं मीडिया में कि मैं तो चाहता हूं, कांग्रेस में रहना चाहता हूं और मैंने कोई ऐसा कोई काम नहीं किया, फिर भी मुझे धकेला जा रहा है, ये सहानुभूति लेने का उनका तरीका है, कोई नई बात नहीं है पुराना तरीका है।

    सवाल- जो फैसला करेगा हाईकमान करेगा?
    जवाब- पर हाईकमान ने ही फैसला किया कल इतना बड़ा फैसला, अब भी वो ही करेगा।

    सवाल- कई लोग ये आरोप लगा रहे हैं कि वसुंधरा राजे फॉर्मर चीफ मिनिस्टर और अशोक गहलोत जी के बीच में कोई तो टायअप है ? कुछ तो है तालमेल जिसके दम पर ये सारा सचिन पायलट के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है?
    जवाब- 15 साल तक हमारे टॉकिंग टर्म्स नहीं रहे या नमस्कार रहा होली-दिवाली-जन्मदिवस पर, तब तो ये लोग कहते थे कि संबंध रहने ही चाहिए, हेलो-हाय होनी ही चाहिए, बातचीत होनी चाहिए मुख्यमंत्री-पूर्व मुख्यमंत्री के बीच में। अभी तक आप बता दीजिए डेढ़ साल हो गए, हमने एक बार भी मुलाकात नहीं की है, तब भी इस प्रकार की बात इसलिए करते हैं, जो करने वाले लोग हैं, वसुंधरा जी के वक्त के केसेज आगे नहीं बढ़ रहे हैं, वसुंधरा जी को बंगला दिया हुआ खाली नहीं करवा रहे हैं जब हाईकोर्ट कह चुका था तो सरकार सुप्रीम कोर्ट गयी है। बताऊँ मैं आपको केंद्र में जब जाते हैं कोई मेंबर पार्लियामेंट बनके चाहे वो राज्य का मंत्री रहा हुआ हो चार-पांच बार मेंबर पार्लियामेंट बन गया हो, या पूर्व केंद्रीय मंत्री हो, या पूर्व मुख्यमंत्री हो किसी राज्य का तमाम ऐसे लोगों को प्रायरिटी मिलती है बंगला लेने के लिए ये दुनिया जानती है। हम भी आए हैं तो वही कर रहे हैं जो सीनियर लोग हैं, पूर्व मुख्यमंत्री है या पूर्व मंत्री हैं यहाँ के या पांच-छह बार विधायक बन गए हों हम लोग मान लीजिये उनको दे नहीं पाए बंगला या देने की कोशिश करते हैं, अगर एक मुख्यमंत्री रह रही हैं उस बंगले के अंदर, कोई कर्टसी नहीं है एक परम्परा है, सुप्रीम कोर्ट का निर्णय यह हुआ है आप आजीवन कोई पूर्व मुख्यमंत्री बँगला नहीं रख सकता है। Source : ashok gehlot fb 

    Preview YouTube video कलक्टर ने किया पीबीएम अस्पताल का निरीक्षण, ये दिए निर्देश

     

     

    Preview YouTube video निष्पक्षता की मिसाल है अभय इंडिया : मनोज बजाज, डायरेक्टर, सिंथेसिस संस्थान

    निष्पक्षता की मिसाल है अभय इंडिया : मनोज बजाज, डायरेक्टर, सिंथेसिस संस्थान

    Preview YouTube video सच्ची ख़बरों में अभय इंडिया एक नंबर पर है : टन्नु काका

    सच्ची ख़बरों में अभय इंडिया एक नंबर पर है : टन्नु काका

    Preview YouTube video टीम अभय इंडिया का हिस्सा हैं हम : नरेंद्र आचार्य

    टीम अभय इंडिया का हिस्सा हैं हम : नरेंद्र आचार्य

    Preview YouTube video अभय इंडिया से मिल जाती है सारी खबरें : बबला महाराज

    अभय इंडिया से मिल जाती है सारी खबरें : बबला महाराज

    Preview YouTube video सच्‍ची और पुख्‍ता खबरें ऐसे ही देता रहे अभय इंडिया : रोशन भाई जूही फ्लावर्स

    सच्‍ची और पुख्‍ता खबरें ऐसे ही देता रहे अभय इंडिया : रोशन भाई जूही फ्लावर्स

    Preview YouTube video प्रामाणिकता एवं निष्पक्षता के साथ खबरें देता हैं अभय इंडिया : डॉ. अनंत जोशी

    प्रामाणिकता एवं निष्पक्षता के साथ खबरें देता हैं अभय इंडिया : डॉ. अनंत जोशी

     

     

    Preview YouTube video निष्‍पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल है अभय इंडिया : डॉ. श्‍याम अग्रवाल

    Preview YouTube video अभय इंडिया की खबरों का रहता है इंतजार : अशोक आचार्य, पूर्व उपमहापौर

    अभय इंडिया की खबरों का रहता है इंतजार : अशोक आचार्य, पूर्व उपमहापौर

    Preview YouTube video निष्पक्षता से खबरें देने का काम कर रहा अभय इंडिया : अनिल व्‍यास

    निष्पक्षता से खबरें देने का काम कर रहा अभय इंडिया : अनिल व्‍यास

    Preview YouTube video बीकानेर की आवाज है अभय इंडिया : डॉ. बिटठल बिस्‍सा (उपकुलसचिव, एमजीएसयू)

    बीकानेर की आवाज है अभय इंडिया : डॉ. बिटठल बिस्‍सा (उपकुलसचिव, एमजीएसयू)

    Preview YouTube video निष्‍पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता है अभय इंडिया की पहचान : भंवर सिंह भाटी, उच्‍च शिक्षा मंत्री

    निष्‍पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता है अभय इंडिया की पहचान : भंवर सिंह भाटी, उच्‍च शिक्षा मंत्री

    Preview YouTube video अभय इंडिया की खबर सही और सटीक आती है : अरविंद मिढा

    अभय इंडिया की खबर सही और सटीक आती है : अरविंद मिढा

    Preview YouTube video निष्‍पक्ष और सकारात्‍मक पत्रकारिता के लिए अभय इंडिया का आभार : डॉ. अबरार पंवार

    निष्‍पक्ष और सकारात्‍मक पत्रकारिता के लिए अभय इंडिया का आभार : डॉ. अबरार पंवार

    Preview YouTube video अभय इंडिया से मिल जाती है हर खबर : डॉ. प्रीति गुप्ता

    अभय इंडिया से मिल जाती है हर खबर : डॉ. प्रीति गुप्ता

    Preview YouTube video पुख्‍ता खबरें देता हैं अभय इंडिया, स्‍थापना पर शुभकामनाएं : डॉ. बी. डी. कल्‍ला

    पुख्‍ता खबरें देता हैं अभय इंडिया, स्‍थापना पर शुभकामनाएं : डॉ. बी. डी. कल्‍ला

    Preview YouTube video अभय इंडिया की खबरों की रहती है उडीक : कमल नारायण आचार्य

    अभय इंडिया की खबरों की रहती है उडीक : कमल नारायण आचार्य

    Preview YouTube video अभय इंडिया दे रहा पल-पल की खबर, स्‍थापना की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. कृष्णा आचार्य

    अभय इंडिया दे रहा पल-पल की खबर, स्‍थापना की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. कृष्णा आचार्य

    Preview YouTube video अभय इंडिया ने निष्पक्ष पत्रकारिता की कायम की मिसाल : पं. किशन ओझा

    अभय इंडिया ने निष्पक्ष पत्रकारिता की कायम की मिसाल : पं. किशन ओझा
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article
      सावन की मस्ती पर कोरोना की मार, इस बार फीकी है सावन की रंगत…
      Next article
      बीकानेर में अब तक 32 कोरोना मरीजों की मौत, आज हुई तीसरी मौत
      - Advertisment -

      Most Popular

      कर विभाग की कार्रवाई : 50 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी उजागर, आरोपी गिरफ्तार

      June 4, 2026 2:58 pm

      भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के 7 प्रशिक्षु अधिकारी सहायक कलेक्टर पद पर नियुक्त 

      June 4, 2026 2:53 pm

      जिला पोषण अभिसरण योजना में कार्यकर्त्‍ता व सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्दी जारी करें वैकेंसी : पांडे

      June 4, 2026 2:50 pm

      बीकानेर में मंत्री झाबर सिंह ने ली अधिकारियों की बैठक, जनसमस्‍याओं को लेकर सख्‍त कार्रवाई के दिए निर्देश

      June 3, 2026 5:36 pm

      राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी सहित लंबित भर्तियों को गति देने के लिए कल होगी हाई लेवल बैठक

      June 3, 2026 2:41 pm

      राजस्‍थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज व कल आंधी-बारिश का अलर्ट

      June 3, 2026 9:35 am

      राजस्थान में 882 करोड़ से बनेंगी 137 नई सड़कें, सरकार ने जारी की वित्तीय सहमति, जानें- कहां-कहां बनेंगी सड़कें…

      June 3, 2026 9:31 am

      RPSC : वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, 11 जून से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

      June 3, 2026 9:26 am

      सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2025 और सहायक अभियंता भर्ती-2024 के पदों में हुई बढ़ोतरी, शुद्धि पत्र जारी

      June 3, 2026 9:23 am

      बंगाल में भाजपा की जीत के बाद पहली बार रावला पहुंचे भाजपा नेताओं का स्वागत

      June 3, 2026 9:19 am

      आज का चौघड़िया (3 जून) : दिन और रात के जानिये शुभ मुहूर्त…

      June 3, 2026 9:14 am

      राजस्थान पुलिस का ‘मेगा नाकाबंदी’ अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 385 चालकों पर गिरी गाज

      June 2, 2026 8:00 pm

      ऑपरेशन वज्र प्रहार : ड्रग माफिया पर पुलिस की ‘आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक’ तस्‍कर की 3.92 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

      June 2, 2026 7:54 pm

      जनगणना कार्य में लापरवाही पर कार्मिक निलंबित, कार्य में शिथिलता बरतने वालों को चेतावनी

      June 2, 2026 7:50 pm

      बीकानेर में 3 जून को विभिन्‍न क्षेत्रों में अलग-अलग समय साढ़े तीन से चार घंटे रहेगी बिजली कटौती

      June 2, 2026 7:45 pm

      होटल में बिजली चोरी पकड़ी, लगाया साढ़े पांच लाख रुपए का जुर्माना 

      June 2, 2026 7:40 pm

      सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य

      June 2, 2026 7:34 pm

      गायत्री पाठशाला में 30 वर्षों से कराया जा रहा है वैदिक परंपरा का ज्ञान

      June 2, 2026 3:45 pm

      लंबित एसीआर/एपीएआर भरने के लिए राजकाज एसीआर पोर्टल 30 जून तक खुला

      June 2, 2026 10:01 am

      गोचर भूमि में पहुंचाया चारा पानी, एक रूपये प्रतिदिन सेवा योजना समिति आई आगे

      June 2, 2026 9:57 am

      बिन्नाणी चौक में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू, कलश यात्रा निकाली

      June 2, 2026 9:49 am

      स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज आएंगे बीकानेर, कल लेंगे अधिकारियों की बैठक

      June 2, 2026 9:43 am

      राजस्थान में ग्रामीण सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 79 ग्रामीण सड़कों की दी मंजूरी

      June 2, 2026 9:38 am

      काली फिल्म, प्रेशर हॉर्न, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती एवं नियम विरूद्ध नम्बर प्लेट पर कड़ी निगरागी, वाहन स्वामियों को 3 दिन का मौका

      June 2, 2026 9:33 am

      आज का चौघड़िया (2 जून) : दिन और रात के जानिये शुभ मुहूर्त…

      June 2, 2026 9:29 am
      Load more
      abhay india logo

      ABOUT US

      देश की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल।

      Contact us: abhayindia07@gmail.com

      FOLLOW US

      Blogger
      Facebook
      Flickr
      Instagram
      VKontakte

      © AbhayIndia.com | Indian News Portal

      • BIKANER
      • RAJASTHAN
      • INDIA
      • ASTROLOGY
      • SPORTS
      • BUSINESS
      • MIGRANT BIKANERI
      • VIDEO
      error: Content is protected !!