Hometrendingलोगों ने स्वयं किया मोहल्ले को सेनेटाइज...

लोगों ने स्वयं किया मोहल्ले को सेनेटाइज…

AdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com कोरोना के बढ़ते कहर के चलते लोग अब गली-मोहल्लों में अपने स्तर पर ही सेनेटाइजर करने में जुट गए हैं।

भीतरी परकोटा क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है, इसे देखते हुए जागरुक युवा गली-मोहल्लों, पाटों को सेनेटाइज कर रहे हैं। शनिवार रात को बिन्नाणी चौक और लखौटिया चौक में मोहल्ले के लोगों ने स्वयं ही पूरे मोहल्ले को सेनेटाइज किया।

रवि कलवाणी ने बताया कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते अब सभी की नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि अपने घरों के साथ-साथ आस के क्षेत्र जहां हमारे हाथ लगने के संभावना ज्यादा है, वहां सेनेटाइजर किया जाए। मोहल्ले में इस दौरान जेठमल किरायत, मनीष छंगाणी, प्रवीण ओझा, गौरव पुरोहित, गौरीशंकर उपाध्याय, प्रहलाद व्यास आदि मौजूद रहे।

बीकानेर में अब इन जगहों पर भी नियमित होगी कोरोना जांच

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!